Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिक बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

आपरेशन प्रहार के तहत् थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली बडी सफलता

नाबालिक बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नाबालिक बालिका को भिलाई से बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी – कान्हा साहू पिता राजेश उम्र 19 साल निवासी नयापारा अरसद किराना दुकान के पास थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर दिनांक 07.04.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नबालिक लडकी बिना बताये घर से कही चली गई है अज्ञात व्यक्ति के अपहरण किये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा लगातार टीम बनाकर अपहृत बालिका एवं आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी अपहृत बालिका को सूरज नागपुर ले गया है

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बनेगी मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य रिसर्च यूनिट

तथा वहा से वापस आकर भिलाई मे रह रहा है कि मुखबिर के सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अपहृत बालिका को भिलाई से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा पीडिता के बताये अनुसार आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के साथ शारिरिक संबध बनाया है आरोपी के विरुद्ध 366,376,(2)(एन) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट आरोपी कान्हा साहू पिता राजेश उम्र 19 साल निवासी नयापारा अरसद किराना दुकान के पास थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. दिनांक 12.09.2023 को गिरफ्तार कर दिनांक आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी , सउनि ऐश्वरी मिश्रा , प्र.आर विरेन्द्र धनकर, सज्जू अली , की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आबकारी विभाग बिलासपुर की छापेमारी: 34 लीटर कच्ची शराब और 60 किलोग्राम लहान जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में दो दिवसीय योग व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धर्मांतरण के खिलाफ हजारो की संख्या में भाजयुमो की विशाल जनजागरण पदयात्रा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending