छत्तीसगढ़
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 24 सितम्बर से शिविर
सीईओ जिला पंचायत ने की तैयारियों की समीक्षा
बिलासपुर, 18 सितम्बर 2024/स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 24 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से लोगों केा लाभान्वित किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर पी चौहान ने शिविर की तैयारियों के संबंध में आज समीक्षा बैठक की।
बैठक में सीईओ ने कहा कि जिले के सभी जनपद कार्यालयों में स्वच्छाग्रही, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, उपचार और केन्द्र, राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ जुड़ाव के लिए सिंगल विंडो स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर के आयोजन में जिन स्वच्छाग्राही एवं सफाई मित्रों को लाभांवित किया जाना है।
शिविर आयोजन के पूर्व तैयारियों के संबंध में आज समय-सीमा बैठक के पश्चात् सभाकक्ष जिला पंचायत में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें समाज कल्याण विभाग से पेंशन स्कीम, स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान भारत, पी.एम.जन आरोग्य योजना, मिशन इंद्रधनुष, खाद्य विभाग से पी.एम. उज्जवला योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन, विद्युत विभाग ग्रामीण से पी. एम. सहज बिजली हर घर योजना, महात्मा गांधी नरेगा से मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास निर्माण एवं विभाग में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में संयुक्त संचालक, समाज कल्याण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य नियंत्रक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग ग्रामीण, सहायक परियोजना अधिकारी, मनरेगा, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जिला मिशन प्रबंधक छ.ग. ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, शाखा प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जनपद समस्त एवं कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized12 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
