Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक

Published

on

बैठक में कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छ.ग.शासन द्वारा दिये गये निर्देशों पर जिले में की जा रही कार्यवाहियों की हुई समीक्षा एवं दिये गये निर्देश

मादक पदार्थों, सायबर अपराधों, अभ्यस्त अपराधियों व सामाजिक अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने दिये गये सख्त निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छ.ग. शासन की अध्यक्षता में दिनांक 13.09.2024 को रायपुर में आयोजित कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों के परिपालन के संबंध में रेंज के जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक ली गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों में नशे के विरूद्ध और सायबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सामाजिक अपराधों जैसे-जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए कार्यवाही करने, अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करने सहित जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों, एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों सहित पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की समीक्षा की नियमित रूप से किया जाकर प्रकरणों का समयबद्ध विधिसम्मत निराकरण करने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   Corona संक्रमित नक्सली कमांडर गिरफ्तार, इलाज के लिए निकला था

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि जिले में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं एससी/एसटी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जावे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों में पीड़ितों के राहत के प्रकरणों का विशेष रूचि लेकर निराकरण किये जाने साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत कराया जाकर पीड़ितों को उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाये जाने पर ज़ोर दिया गया। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये सभी जिले में महिला रक्षा टीम का गठन किये जाने तथा नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार कर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने सतत प्रयास किये जाने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   DIG कमलोचन कश्यप को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, छत्तीसगढ़ से 35 पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों का नाम शामिल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट…

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी दिनों में आने वाले पर्व और त्यौहारों के दौरान जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ कार्यालयों से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुॅंगेली श्री भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक जिला गौ.पे.म. श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री पुष्कर शर्मा सहित अति.पुलिस अधीक्षक रेंज कार्यालय बिलासपुर श्रीमती मधुलिका सिंह और उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) बिलासपुर श्री उदयन बेहार उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   कोरिया: जिले में 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला, यहाँ देखें सूची

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   थाना सीपत की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न कंपनी की मोबाइल चोर एवं चोरी का माल खरीदने वालों से कुल 22 मोबाइल जप्त

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   8 नवम्बर से शुरू हो सकता है रायपुर का बहुप्रतिच्छित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   मवेशियों से भरी ट्रक पुल से गिरी, 12 गायों की मौत, गौ तस्करी का मामला!

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सफाई कर्मचारियों को वितरित किए पीपीई किट

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending