Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime: चोरी के ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

Published

on

Ambikapur Crime: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छह युवकों ने मिलकर सबसे पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उनका मानना था कि इसमें सफलता मिल जाती तो आगे ऐसे ही वाहनों की चोरी करते.

Ambikapur News: सरगुजा संभाग में बढ़ रहे अपराध के बीच ट्रैक्टर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमे 6 युवकों ने मिलकर ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पकड़े गए आरोपी ने इस चोरी का ट्रायल किया है और अगर इसमें सफलता मिल जाती तो आगे ऐसे ही वाहनों पर और हाथ साफ कर सकते थे. अपने आप में अलग तरह की चोरी के इस मामले की शिकायत वाहनों की सीजर सौरभ मंडल ने गांधीनगर थाने में की थी.

7 और 8 तारीख की दरमियान रात हुई चोरी की शिकायत में मंडल ने बताया कि वो एक ट्रैक्टर को सीज करके लाया, लेकिन यार्ड बंद हो जाने के कारण उसने ट्रेक्टर को अपने घर के पास खड़ा कर दिया और जब सुबह हुई तो ट्रैक्टर गायब था. लिहाजा उसने मामले की शिकायत गांधीनगर पुलिस से की और पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: महिला थाना द्वारा दहेज प्रताड़ना के आरोपीयों को किया गया गिरफ़्तार

इस मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल. जिसमें पुलिस ने पाया कि एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल से पांच संदिग्ध लोग ट्रैक्टर के पास गए हैं. जिसके बाद वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर ले जा रहे नकाबपोश आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे मामले का परत दर परत खुलासा हुआ.

पुलिस ने मामले से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो पता चला कि सीजर के घर किराए के मकान में रहने वाले संतोष यादव ने पूरी चोरी का षड्यंत्र रचा. इसके लिए उसने अपने पैतृक गांव क्षेत्र के 5 अन्य साथियों का सहयोग लिया. उनको अंबिकापुर बुलवाकर ट्रेक्टर को रघुनाथपुर इलाके से लुंड्रा ले गए, जहां एक अन्य आरोपी के घर ट्रेक्टर खड़ा कर आरोपियो ने ग्राहक की तलाश शुरू कर दी. ग्राहक नहीं मिलने पर मुख्य आरोपी संतोष यादव ने अपने हिस्से के रूपये की मांग की तो ट्रेक्टर रखने वाले ने संतोष को बिना ट्रेक्टर बेजे 20 हजार रूपए दे दिए. जिससे उसने अपने ऑटो और मकान का किराया चुक्ता कर दिया.

यह भी पढ़ें   Positive News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट राष्ट्रीय दर से कम

ऑटो चालक ने रची साजिश

सीजर के घर रहने वाला संतोष यादव पिछले कुछ साल से अंबिकापुर में रहकर ऑटो चलाता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वो अक्सर सीजर को अच्छी-अच्छी कंडीशन की गाड़ी लाते देखता था. इस दौरान उसने ऐसी गाड़ी सस्ते दाम में दिलवाने के लिए बोलता भी था. इस पर सीजर मंडल कहा करता था कि ऐसे वाहन की बिक्री उस फाइनेंस कंपनी के लोग अपनी प्रकिया से करते हैं. जिससे वाहन फाइनेंस होता है. लिहाजा उसी दिन से आरोपी वाहन चोरी की ताक में था. जिसको अंजाम देने के लिए उसने अपने अन्य 5 साथियों का सहारा लिया.

एएसपी ने किया खुलासा

गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर से चोरी हुए वाहन के मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा जिले के एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े सभी 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया ट्रेक्टर, आर्टिगा कार, प्लेयर मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल और 15 सौ रुपये नगद बरामद कर लिए गए हैं. पकड़े गए आरोपी में संतोष यादव, महेश यादव, जय नारायण, ईश्वर दास, महेश नगेशिया और मास्टरमाइंड अंकित उर्फ संतोष यादव शामिल हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव: लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में 25 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरबा: जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर हत्याकांड में आज आ सकता है बड़ा फैसला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending