Connect with us

छत्तीसगढ़

Kondagaon Crime: इंटरनेट पर सर्च किए मर्डर के तरीके, प्रेमिका से शादी का वादा कर किया रेप, फिर उतारा मौत के घाट

Published

on

Kondagaon News: आरोपी ने बताया कि वह हत्या की पहले ही प्लानिंग कर चुका था और लगातार यूट्यूब पर और गूगल में हत्या की तरकीब देखता रहता था. इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की मौत के घाट उतार दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया. प्रेमिका के हत्या से पहले उसने उसका रेप भी किया. किसी को शक न हो इसके लिए बाकायदा पहले आरोपी प्रेमी ने गूगल पर हत्या के तरीके भी सर्च किया था. आरोपी अपने प्लान में काफी हद तक कामयाब भी हो गया था, लेकिन जब पुलिस ने युवती का शव बरामद किया तो कुछ ऐसे निशान शव से मिले जिसने पूरे मामले की तस्वीर ही बदल दी और जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया था. इस बीच आरोपी का रिश्ता घरवालों ने उड़ीसा की एक लड़की से तय कर दिया. आरोपी का रिश्ता तय होने के बाद से प्रेमिका परेशान थी और वह आरोपी से उड़ीसा का रिश्ता तोड़ने की बात कह रही थी. इससे आरोपी गुस्से में था और उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की प्लानिंग रच डाली. आरोपी ने प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे में लटका दिया था.

यह भी पढ़ें   Bilaspur News:नगर सेना कार्यालय में आयुर्वेद प्रकृति परीक्षण शिविर, नगर सैनिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

पहले शादी का वादा किया फिर की हत्या
कोंडागांव जिले के एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि माकड़ी थाना क्षेत्र में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गयी थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी. काफी खोज बीन के बाद पता चला कि उनकी बेटी की लाश भुसरकली गांव के जंगल में मिली है और उसने फांसी लगा ली है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता हुआ कि युवती की हत्या गला घोटकर की गई है और हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है.

गूगल पर देखता था मर्डर का तरीका
हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले की जांच की गई तो पता चला की युवती का माकड़ी ब्लॉक के कुरलूबहार गांव में रहने वाले लखीचंद मरकाम नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी लखीचंद ने बताया कि उसने मृतका से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया था. इस बीच लखीचंद का रिश्ता घरवालों ने उड़ीसा की एक लड़की से तय कर दिया. लखीचंद का रिश्ता तय होने के बाद से प्रेमिका परेशान थी और वह लखीचंद से उड़ीसा का रिश्ता तोड़ने की बात कहती थी. इससे लखीचंद गुस्से में था और उसने हत्या की प्लानिंग रची. इसके लिए बकायदा वह गूगल में हत्या के तरीके सर्च करता रहा.

यह भी पढ़ें   CG: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, यहां 550 पदों पर निकली बंपर भर्ती

आरोपी ने बताया कि वह हत्या की पहले ही प्लानिंग कर चुका था और लगातार यूट्यूब पर और गूगल में हत्या की तरकीब देखता रहता था. इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की और किसी को शक ना हो इसके लिए प्रेमिका के शव को पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया. जिससे लाश देखने पर पुलिस को आत्महत्या ही लगे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ मिलेट कॉर्निवल: सुभाष स्टेडियम में आयोजन की तैयारी, पैकेज्ड मिलेट उत्पादों का होगा प्रदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Assembly Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की टिकट को लेकर रायपुर से आई बड़ी खबर…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: Lockdown में दुकान से बेच डाली 500 पेटी महंगी शराब ? ऑडिट में मिली गड़बड़ी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending