छत्तीसगढ़
आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन
बच्चों के पोषण स्तर की जांच कर पालकों को दी जा रही पोषण सलाह
बिलासपुर, 19 सितम्बर 2024/1 से 30 सितम्बर तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। वजन तिहार में शून्य से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर और उनके शारीरिक विकास की जांच की जाती है। कुपोषण की स्थिति पाए जाने पर पालकों को पोषण सलाह दी जाती है, साथ ही आवश्यक होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा जाता है। जिले में वजन तिहार के तहत सभी विकासखण्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जा रही है। जिसमें जन प्रतिनिधि भागीदारी निभा कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
वजन तिहार के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के ग्राम पंचायत नगरौड़ी में वजन तिहार व पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और बच्चों के वजन और पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के पोषण स्तर की जांच अवश्य कराए और उसके अनुरूप आवश्यक स्वास्थ्य सलाह का पालन करें। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा, जनपद सदस्य भारती रजक, मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा, सरपंच जानकी साहू एवं परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।
इसके साथ ही सीपत के ग्राम कुली में वजन तिहार मनाया गया जिसमें बच्चों का अन्नप्राशन, वजन जांच और अभिभावकों को पोषण संबंधी सलाह दी गई। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन तिहार के तहत गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की जा रही है। भावी माताओं को पोषण और टीकाकरण संबंधी सलाह दी जा रही है। जिले के मस्तूरी, सकरी, हाफा में सुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका रैली का आयोजन किया गया। सुपोषण शपथ दिलवाई गई और जन समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized3 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
