Connect with us

छत्तीसगढ़

अरुण साओ का कांग्रेस पर पलटवार: लोहारीडीह हिंसा के खिलाफ छत्तीसगढ़ बंद, बीजेपी ने राजनीति का लगाया आरोप

Published

on

Arun Sao counterattack on Congress

Arun Sao counterattack on Congress लोहारीडीह हिंसा अग्निकांड के खिलाफ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद किया था. आगजनी और हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. वहीं बीजेपी ने बंद को लेकर कांग्रेस पर राजनीति का आरोप लगाया.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कवर्धा में हुई हत्याओं को लेकर बंद का आह्वान किया था. जिसे बीजेपी ने राजनीति से प्रेरित बताया. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है,वो महज राजनीति है.

यह भी पढ़ें   Bilaspur breaking: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर अनैतिक कार्य करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

अरुण साव ने किया हमला : घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस का काम है,कानून व्यवस्था पर विष्णुदेव साय सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है.सरकार कठोर से कठोर फैसले लेने में संकोच नहीं कर रही है.

जो भी किसी भी घटना में दोषी होगा वो बचेगा नहीं.कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में कांग्रेस राजनीति करना बंद करे.”- अरुण साव, डिप्टी सीएम

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कवर्धा में हुई घटनाओं को लेकर बंद का आह्वान किया था.जिसे लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बंद का समर्थन करने की अपील की थी. जरुरी सुविधाएं छोड़कर शहर की सभी दुकानें बंद की गई थी. स्कूलों में भी बंद का असर देखने को मिला. कई शहरों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी. बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली निकालकर लोगों से बंद को समर्थन करने की अपील करते नजर आए.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इन 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: सुरक्षाबलों को कामयाबी, सुकमा मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: खल्लारी मार्ग पर नक्सलियों ने प्लांट किया 10 KG का टिफिन बम, साजिश नाकाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending