Connect with us

छत्तीसगढ़

सिम्स में मरीजों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना

Published

on

1300 ओपीडी मरीजों का हुआ इलाज, नए 80 मरीज भर्ती किए गए, दो दिवसीय निश्चेतना कार्यशाला का शुभारंभ गंभीर महिला का सफल मेजर ऑपरेशन |

बिलासपुर, सिम्स अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की सहायता के लिए पंजीयन कक्ष के समीप हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सवेरे निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क शुरू करने कहा था। उनके निर्देश पर दोपहर 12 बजे हेल्प डेस्क स्थापित करके काम शुरू कर दिया गया। इससे मरीजों को काफी सुविधा होने लगी है।

सिम्स अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. एआर बेन ने बताया कि चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में कुल 1307 बाहय रोगी मरीजों ने पंजीयन कराया। जिसमें से दोपहर 02 बजे तक विभिन्न गम्भीर बीमारियों से ग्रसित कुल 80 मरीजों को विभिन्न वार्डों में भर्ती किया गया। जिनमें से स्त्री रोग विभाग में आई एक महिला का सफल मेजर ऑपरेशन भी किया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दो बच्चों की मां से युवक को हुआ प्यार, बिगड़ी बात तो कर दी हत्या

सिम्स के निश्चेतना विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका प्रिकानफेंस कार्यशाला का आयोजन आज हुआ। जिसमें संबंधित विभाग के चिकित्सकों को एयरवे मैनेजमेंट वेंटीलटोरी के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीन डॉ के. के. सहारे, अधीक्षक डॉ एस. के. नायक और डॉ एस. चर्टेजी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यशाला में निश्चेतना विभाग के अन्य चिकित्सक भी सम्मिलित हुए। दूसरे दिन 22 तारीख को यह कानफ्रेंस बिलासपुर मोटल नये बस स्टेण्ड में रखी गई हैं जिसमें मुख्य अतिथि बिलासपुर के सीएमएचओ रहेगें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला को मिला सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्रदर्शन करने पर सुरक्षा शील्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला को मिला सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्रदर्शन करने पर सुरक्षा शील्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला को मिला सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्रदर्शन करने पर सुरक्षा शील्ड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending