Connect with us

छत्तीसगढ़

चाकूबाजी करने वाले अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, विधि संघर्षरत बालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; धुरीपारा मंगला के आरोपियों ने लोखंडी में दी थी वारदात को अंजाम

Published

on

थाना सकरी अपराध क्रमांक 659/ 24 धारा 296 (1),152,351 (2) 118(1), 118(2), 191( 2), 191(3) बी एन एस एवं 25,27 आयुध अधिनियम
प्रार्थी दिलीप निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर उम्र 30 वर्ष निवासी लोखंडी द्वारा दिनांक 10/9/24 की रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह ग्राम लोखंडी में रोड किनारे होटल का व्यवसाय करता है रात्रि करीब 10:45 बजे एक्टिवा सवार तीन लड़कों द्वारा उसके घर के सामने का दरवाजा जोर-जोर से खटखटा रहे थे प्रार्थी का पिता राजकुमार निर्मलकर बाहर निकाल तो आरोपियों द्वारा होटल का समान मांगा गया |

रात्रि होने से सामान देने से मना करने पर एक्टिवा सवार तीनों लड़कों द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता राजकुमार निर्मलकर को मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे प्रार्थी एवं उसके पिता के द्वारा बीच बचाव करने पर उक्त तीनों लड़के धमकी देते हुए वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को साथ लेकर तलवार लाठी डंडा आदि से लैस होकर प्रार्थी के घर में फिर से आकर प्रार्थी तथा उसके पिता राजकुमार निर्मलकर से मारपीट कर चोट पहुंचा कर भाग गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना सकरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   कैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों - मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी

घटना की सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ,(शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS)से को अवगत कराते हुए आरोपियों के की पतासाजी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई तथा धुरीपारा मंगला निवासी आरोपी 1 राहुल यादव पिता जनक राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धूरी पारा मंगला 2. राहुल पटेल पिता राजू पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी धूरी पारा मंगला 3. ओम कालेश्वर उर्फ गोदाला विश्वकर्मा पिता नेतराम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष शांति चौक मंगला 4.आकाश रजक उर्फ भाचा पिता गणपत रजक उम्र 20 वर्ष निवासी शांति चौक मंगला

यह भी पढ़ें   CG: कार की पिछली सीट पर मिला कंकाल, साजिश और मर्डर की आशंका!

बिलासपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो प्रार्थी एवं पिता से विवाद होने के कारण एक राय होकर मंगला से लोखंडी जाकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किये आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार नुमा धारदार हथियार एवं डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है
एक आरोपी का उम्र 18 वर्ष से कम होने से बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है

संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य , सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,चोला राम पटेल, आरक्षक विनेंद्र कौशिक, रवि शंकर सिरो, सत्यार्थ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बड़े आयोजनों और सभा पर लगेगी रोक: सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कालीचरण की गिरफ्तारी के लिए सीएम बघेल ने पुलिस को दी बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बड़े आयोजनों और सभा पर लगेगी रोक: सीएम भूपेश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending