Connect with us

छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पंडित दीनदयाल गार्डन में लगाया झाड़ू

Published

on

स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी

पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी

बिलासुर, मुख्यमंत्री अरूण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता,प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया हैं। उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में भी हिस्सा लिया। गार्डन में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई। विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमितकुमार भी अभियान में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें   महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेश

मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक एवं चिंतक हुए हैं। उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी ।देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करे, ये उनका विचार था। उनकी विचारधारा के अनुरूप देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगे ले जा रहे हैं।

पूरी दुनिया यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है और भारत ही देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,बाबा साहब अंबेडकर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी लोगों ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरी और स्वास्थ्य से जुड़ा है ।भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी और सबके सहयोग से ही अभियान पूरा और सफल होगा।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर हुआ अनोखा आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्षद दुर्गा सोनी की ओर से 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की जानकारी दी। समारोह को विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। मैराथन रैली में शहर के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। चौक चौराहों पर निगम द्वारा पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 229.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत कर्रवाई जारी, 22 लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल की ओर से मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending