छत्तीसगढ़
रेल पर्यटन को नया आयाम देता “गर्वी गुजरात”
• ट्रेन में एसी-1, एसी-2 और एसी-3 श्रेणी के कोच , कुल 150 पर्यटक सफर कर सकेंगे।
• 2 अक्टूबर को पर्यटक साबरमती आश्रम जाएंगे
• गर्वी गुजरात भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रूट में पहली बार वडनगर को शामिल किया गया है, वडनगर में कीर्ति तोरण, हाटकेश्वर मंदिर और रेलवे स्टेशन होंगे मुख्य आकर्षण।
• देश भर में 24 राज्यों में 180 से अधिक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है।
देशवासियों को गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के दर्शन कराने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेल के अधीन आने वाले इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा देश में समय-समय पर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी द्वारा “गर्वी गुजरात” भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गर्वी गुजरात भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 1 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से रवाना की जाएगी। यह ट्रेन पर्यटकों को गुजरात के प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत स्थलों पर ले जाएगी। पहली बार इस ट्रेन के रूट में गुजरात के वडनगर को भी शामिल किया गया है।
“गर्वी गुजरात” भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन कई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। इस ट्रेन में यात्रियों के खानपान के लिए दो डाइनिंग रेस्टोरेंट एवं एक आधुनिक रसोई। इसके कोचों में शॉवर क्यूबिकल, सेंसर-आधारित वॉशरूम फंक्शन और एक फुट मसाजर की भी सुविधा हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रेन में हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था है। इस ट्रेन की क्षमता 150 यात्रियों की है। पर्यटक इस टूरिस्ट ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग, गुड़गांव, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, अजमेर रेलवे स्टेशन पर चढ़ और उतर सकते हैं।
“गर्वी गुजरात” भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का पूरा सफर 10 दिनों का है। इस दौरान पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और पावागढ़ में महाकाली मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा यह पर्यटकों को ऐतिहासिक कीर्ति तोरण (वडनगर), मोढेरा सूर्य मंदिर, रानी की वाव और दीव किला जैसे विरासत स्थलों पर भी ले जाएगी।
दिल्ली से रवाना होने के बाद इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज अहमदाबाद होगा, जहां पर्यटक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर साबरमती आश्रम जा सकेंगे और अक्षरधाम मंदिर का दौरा कर सकेंगे। इसके बाद ट्रेन का अगला गंतव्य विश्व प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर, रानी की वाव और मोढेरा-पाटन में सहस्त्रलिंग तालाब होंगे। इसके बाद यह ट्रेन गुजरात के वडनगर पहुंचेगी, जहां पर्यटक हाटकेश्वर मंदिर, कीर्ति तोरण और शर्मिष्ठा झील जैसे दर्शनीय स्थलों दौरा कर सकेंगे, साथ ही प्रसिद्ध वडनगर रेलवे स्टेशन को भी देख सकेंगे। वडनगर के बाद ट्रेन का अगला गंतव्य वडोदरा होगा। पर्यटक वडोदरा से एक दिन के भ्रमण के दौरान पावागढ़ हिल्स में महाकाली मंदिर (शक्ति पीठ) और चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क (यूनेस्को) का दौरा करेंगे।
इसके बाद ट्रेन केवडिया रेलवे स्टेशन जाएगी। केवड़िया सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर्यटकों को लेजर शो भी दिखाया जाएगा। केवड़िया के बाद ट्रेन का अगला गंतव्य सोमनाथ होगा। ट्रेन वेरावल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और पर्यटक सोमनाथ मंदिर और सोमनाथ समुद्र तट पर जाएंगे। ट्रेन का अगला स्टॉपेज दीव होगा, जहां पर्यटक दीव किला, आईएनएस कुकरी और समुद्र तटों पर जाएंगे। ट्रेन का अंतिम स्टेशन द्वारका है, यहां यात्री द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका जा सकेंगे। यात्रा के 10वें दिन ट्रेन वापस दिल्ली लौट आएगी। इस पूरी यात्रा में पर्यटक लगभग 3,500 किलोमीटर का सफर करेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय रेल द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। लगभग तीन वर्षों के दौरान देश भर में 24 राज्यों में 180 से अधिक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है और 80,000 से अधिक यात्री इनमें सफर कर चुके हैं। रेलवे द्वारा देश में विभिन्न रूट्स और सर्किट्स पर इन ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इनमें से कुछ निम्न हैं –
• भारत-नेपाल मैत्री यात्रा
- रामायण यात्रा
• चार धाम यात्रा
• बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन
• बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा
• 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा
• दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा
• पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा
• जैन यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
• पुरी-कोलकाता गंगासागर यात्रा
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized11 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
