Connect with us

छत्तीसगढ़

पिकअप ड्राइवर से लूट करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पिकअप ड्राइवर से पिकअप वाहन और मोबाइल नगदी लूटने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के तहत, एक पिकअप ड्राइवर से पिकअप वाहन, मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की गई है।

आरोपियों के नाम:
ऋषि कुमार पाटले, पिता सुधाराम पाटले, उम्र 39 वर्ष, निवासी साठ बांधपारा, चंदनिया, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।
जानू कोशले, पिता स्व. सनद कुमार कोशले, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांधपारा, चंदनिया, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।
नागराज पाटले, पिता सुधाराम पाटले, उम्र 24 वर्ष, निवासी बांधपारा, चंदनिया, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की आईटी सेल कार्यकारिणी घोषित

बरामद संपत्ति:
पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZC 3368
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 A 7398
सात नग सागौन लकड़ी के गोले
नगदी 120 रुपये

पीड़ित राजन महरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी डबरीपारा, हरदीबाजार, दीपका, कोरबा, ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरदीबाजार से दो व्यक्ति उसकी पिकअप बुक करके पानी टंकी और सीमेंट भरवाने के बहाने उसे ग्राम जेवरा ले गए। बाद में, रात में उसे ग्राम सोंठी के जंगल में ले जाकर मारपीट की धमकी दी और उसके मोबाइल फोन व 220 रुपये की नगदी लूटकर उसे जंगल में छोड़ दिया। आरोपी उसकी पिकअप लेकर भाग गए।

पुलिस की कार्रवाई: इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें   ‘कका अभी जिंदा हे’ सीएम भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान कही ये बात

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया। तीन आरोपियों से लूटा गया पिकअप वाहन, 120 रुपये नगदी, मोटरसाइकिल और लकड़ी काटने का आरा बरामद किया गया। सात सागौन लकड़ी के गोले अकलतरा के नुरूटाल आरामिल से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पांडेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र. आर. परमेश्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहू और प्रकाश जगत का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Breaking News: सरप्राइज चेकिंग अभियान, 142 वाहन चालकों पर कार्यवाही, 48,400 रुपये जुर्माना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी करते हुए वायरल वीडियो वालों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ‘कका अभी जिंदा हे’ सीएम भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान कही ये बात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending