Connect with us

छत्तीसगढ़

संडे बाजार के ट्रैफिक जाम से मिली स्थायी निजात, अब नहीं लगेगी सदर बाजार की फुटपाथों पर दुकानें

Published

on

संडे बाजार के ट्रैफिकजाम से मिली स्थाई निजात, अब नहीं लगेगी सदर बाजार की  फुटपाथों में दुकाने... ~ CG 20 News Network

संडे बाजार के ट्रैफिकजाम से मिली स्थाई निजात, अब नहीं लगेगी सदर बाजार की फुटपाथों में दुकाने बिलासपुर के हृदय स्थल एवं सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग सदर बाजार एवं गोल बाजार की फुटपाथों में लगने वाले संडे मार्केट से यहां के लोग लंबे समय से जाम से व्यथित थे,

इस समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारासंडे बाजार सदर बाजार को विस्थापित करते हुएबिलासपुरके सौंदर्य स्थल अरपा रिवर व्यू के पास में स्थान चयन किया गया।

और इसी रविवार से ही यहां सभी फुटपाथ के व्यापारी अपनी दुकान व्यवस्थित ढंग से लगाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं तथा यहां नए स्थान में सभी व्यापारी अपने व्यवसाय के प्रति और स्थान के प्रति संतोष जाहिर किये है। इस प्रकार सदर बाजार और गोल बाजार को इस संडे बाजार से लगने वाले जाम से अब स्थाई मुक्ति मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें   ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को पिकअप वाहन ने कुचला...

इस बदलाव से एक तरफ जहां सदर बाजार एवं गोल बाजार की यातायात सुधार रही है वही सिम चौक से सिम्स अस्पताल जाने वाली सड़क में भी यातायात सुगम हो सकेगा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सेंदरी में पौधरोपण से हुआ योजना का शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रमन सिंह ने सीएम बघेल पर कसा तंज, बोले- जब मैं केन्द्रीय मंत्री था, भूपेश बघेल ABCD नहीं जानते थे…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एक शिक्षक समेत 3 लोग खारून में डूबे, ऊपर से पानी बह रहे एनीकट को पार करते वक्त हादसा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending