Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब बेचने वाले आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे

Published

on

नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

शराब बेचने वाले आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे

04 प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल 21.600 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी:- 1. रमेश कुमार केवट पिता बली राम केवट उम्र 37 साल पता मानिकपुर थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़
2.हर प्रसाद केवट पिता स्व. अर्जुन केवट उम्र 45 साल पता मानिकपुर थाना तोरवा
3.रामगोपाल केवट पिता मिठाई लाल केवट उम्र 35 साल पता मानिकपुर माता चौरा थाना चोरवा बिलासपुर
4.कामदेव केवट पिता कृष्ण केवट उम्र 24 साल पता मानिकपुर इंदिरा आवास पारा थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें   सहकारी बैंको में जल्द होगी रिक्त पदों पर भर्ती, सहकारिता मंत्री ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा(भा.पु.से.)के निर्देशन मे तोरवा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर से विभिन्न स्थानों से रमेश केवट, हर प्रसाद केवट, रामगोपाल केवट एवं कामदेव केवट को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 21.600 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है सभी आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : शौच के लिए गई महिला को हाथी ने मार डाला

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू , प्रआर. भागीरथी मरावी ,महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे , आरक्षक मुपेंद सिंह ,दुष्यंत पटेल , अजय शर्मा की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सहकारी बैंको में जल्द होगी रिक्त पदों पर भर्ती, सहकारिता मंत्री ने दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 8 मई को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Road Safety World Series 2022: स्टेडियम जाकर देखना चाहते हैं क्रिकेट मैच तो यहां मिलेगी बस!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending