Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: युवती के साथ शारीरिक संबंध व अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी

Published

on

युवती के साथ शारीरिक संबंध व अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर वायरल करने वाला  आरोपी गोवा में गिरफ्तार

◆ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही का दिया गया है निर्देश

◆ आरोपी को किया गया गोवा से गिरफ्‌तार।

◆ आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त 03 नग सिम एवं 01 नग मोबाईल जप्त ।

01 राहुल कुमार गुप्ता पिता श्याम लाल साव उम्र 28 साल निवासी रेहला कला वार्ड नं. 05 थाना रेहला के बगल थाना रेहला जिला पलामू झारखंड

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 03.06.2024 को प्रार्थियां थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 से सिलाई मशीन का काम करती थी पास के दुकान में राहुल गुप्ता के नाम का व्यक्ति से मल्हार के डिंडेश्वरी मंदिर में मेल जान पहचान हुआ तथा प्रेम संबंध हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच के निजी फोटो एवं वीडियो को वह बदनीयती पूर्वक अपने पास रखा था जिसके माध्यम से डरा धमकाकर प्रार्थीय को अश्लील फोटो एवं विडियो दिखाकर मेरे घर वालो को भेजने तथा वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   CG News: दो दिन बाद मिला जूनियर इंजीनियर का शव, विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

प्रकरण की गंभीरता को देखते श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार के मार्गदर्शन में साइबर सेल के सहयोग से आरोपी की पतासाजी करने पर आरोपी का पता गोवा में रहना ज्ञात होने पर टीम गोवा रवाना होकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने से उसे गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर थाना मस्तूरी लाया गया जहा आरोपी राहुल गुप्ता द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम को पेश करने पर जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   छात्रों के परीक्षा फॉर्म अब विवि को फॉरवर्ड नहीं करेंगे कॉलेज...

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान , प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, आरक्षक प्रेम बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महाकालेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती, श्रद्धालुओं को नहीं मिला प्रवेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG News: दो दिन बाद मिला जूनियर इंजीनियर का शव, विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending