Connect with us

छत्तीसगढ़

तारबाहर थाने में पदस्थ आरक्षक ने कबाड़ से भरे वाहन को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया

Published

on

तारबाहर थाने में पदस्थ आरक्षक का कारनामा, रुपये नहीं देने पर कबाड़ी की  गाड़ी में रेलवे का सामान भरकर आरपीएफ के हवाले कर दिया, कबाड़ी ने ...

कबाड़ व्यापारी का कहना है कि उनसे इसके बाद रुपये की मांग की और कबाड़ी ने किसी तरह 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसके वाहन में रेलवे का सामान भरकर आरपीएफ के हवाले कर दिया। कबाड़ी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। 25 जुलाई को मामले की जांच करते हुए एएसपी उमेश कश्यप ने एक वीडियो जारी किया है।

दरअसल, मसानगंज में रहने वाले फिरोज मेमन का सिरगिट्टी में कबाड़ी का गोदाम है। गुरुवार को उनका ड्राइवर पिकअप वाहन से कबाड़ लेकर जा रहा था। रेलवे पार्सल आफिस के पास तारबाहर थाने में पदस्थ आरक्षक मुरली भार्गव ने कबाड़ से भरा वाहन रोक लिया। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि उसमें लोहा के साथ रेल्वे का भी लोहा मौजूद होने के बाद आरक्षक ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को बताया गया, आला अधिकारियों के निर्देश पर रेल्वे पुलिस को रेल्वे कबाड़ से भरे वाहन को तार बाहर पुलिस ने सौपा है। मामले में फिरोज मेमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जैल दाखिल किया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 3 थानेदारों का हुआ ट्रान्सफर, शनीप रात्रे को मिला सिविल लाइन थाना का प्रभार

अब इसकी जानकारी होने पर कबाड़ व्यवसायी ने अपने सहयोगी अब्दुल सफीर को साथ लेकर थाने पहुंचा। जेल जाने के डर से कबाड़ी और उसके साथी ने किसी तरह 40 हजार आरक्षक को दिए हैं कहानी बना रहे हैं। पूर्व में भी अब्दुल सफीर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है साथ ही फिरोज़ मेमन के खिलाफ भी अवैध कबाड़ कारोबार की कई मामले पूर्व में भी थाने में दर्ज हैं जिसकी पुष्टि एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीसीटीवी कैमरों से होगी धान खरीदी केंद्रों की निगरानी, तौल में इस्तेमाल होंगे इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: नकली गरीबों ने किराये पर दे रखे थे आबंटित अटल आवास, करवाए गए खाली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में तेजी से घट रहा कोरोना मरीजों का अकड़ा, आज फिर मिले 100 से भी कम नए मरीज.. 144 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending