छत्तीसगढ़
शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने अपनी लम्बी मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन
बिलासपुर| आज शासकीय अनुदान प्रात शिक्षक एवं कर्मचारी संघठन जिला ईकाई बिलासपुर के द्वारा अपनी लम्बी मांगो को लेकर जिला सचिव अख्तर खान के नेतृत्व में अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष, पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छतीसगढ़ को ज्ञापन सौपा गया । सर्वप्रथम अटल श्रीवास्तव जी को अध्यक्ष पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ बनने पर शासकीय अनुदान संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दिया फिर उन्होंने अनुदान प्राप्त स्कूल के शिक्षकों की पुरानी मांग 2 वर्ष से अधिक काम करने वाले शिक्षाकर्मियों का संविलियन का आदेश जारी नहीं हुआ है जबकि शासन ने 1 नवंबर 2020 से शासकीय शिक्षाकर्मियों को संविलियन कर दिया है|
साथ – ही साथ शिक्षक( अनुदान) साथियों कों सविलियन एव पुनरीक्षित वेतन मान का लाभ नही मिल पा रहा है। पूरे प्रदेश में मात्र 138 अनुदान प्राप्त शिक्षाकर्मी ही संविलियन होने से वंचित है आदरणीय अटल श्रीवास्तव जी ने समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अति शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया और माननीय मुख्यमत्री महोदय जी व शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह जी को समस्या से अवगत कराने का अशवासन दिया और अपने स्तर पर निराकरण का अश्वासन दिया ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर संगम शुक्ला सचिव अरव्तर खान कोषाध्यक्ष डी पी नवग्वाल , प्रांतीय संघटन मंत्री मधुरकांत शर्मा लोकेश शुक्ला उदय वारे अमृतपाल नर्मदा आलोक जयसवाल रेणुका बिरंगी सोनाली भट्टाचार्य लक्ष्मी सर,नरोत्तम यादव वअभिलाष शर्मा मौजूद थे|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized16 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized1 day ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
