Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चलाया गया प्लास्टिक निषेध अभियान

Published

on

बिलासपुर : भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस स्वच्छता पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज बिलासपुर मंडल द्वारा बिलासपुर सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस क्रम में रेलवे स्टेशनों पर लगे प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के रखरखाव और कार्य की समीक्षा की गई। इन मशीनों की मदद से यात्रियों द्वारा उपयोग की गई प्लास्टिक बोतलों का सही ढंग से निपटारा हो सके। इस दौरान नामित अधिकारियों द्वारा यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करते हुए कपडे के थैले बांटे गये। साथ ही स्टेशन एवं गाडियों के यात्रियों से संवाद कर गाडियों तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाये रखने में सहभागी बनने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें   CG: कोयला चोरी करने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना है। इस दिशा में, मंडल ने जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया, जिसमें यात्रियों, केटरिंग स्टॉल और अन्य स्टेशनों के उपयोगकर्ताओं को एकल उपयोग प्लास्टिक के खतरों के प्रति संवेदनशील किया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते हुये स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया |

इसके साथ ही मंडल के अम्बिकापुर, शहडोल, उमरिया, पेंड्रारोड, कोरबा, चांपा, रायगढ, ब्रजराजनगर, अनूपपुर सहित मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, गाडियों में यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया गया तथा स्वच्छता में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राघवेंद्र राव सभाभवन में 29 अगस्त से 5 सितंबर तक हथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अमूल और मदर डेयरी के बाद अब इस दूध कंपनी ने बढ़ाए दाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग हुए कोरोना से संक्रमित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending