Connect with us

छत्तीसगढ़

बेलगहना पुलिस ने बिना लाइट के लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना करने वाले आरोपी पर सख्त कार्रवाई की है

Published

on

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बेलगहना पुलिस द्वारा तेज़ी व लापरवाही पूर्वक बिना लाइट के ट्रैक्टर चलाकर एक्सिडेंट करने वाले आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई

धारा 105 bns के तहत् अपराध दर्ज कर आरोपी को भेज दिया गया जेल

नाम आरोपी- वीरेंद्र कुमार पटेल पिता श्यामलाल पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक13.10.2024 को ट्रैक्टर कमांक सीजी 10 बी पी 9325 का चालक विरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा अपने ट्रैक्टर को खतरनाक ढंग से बिना लाईट के चलाते हुये हीरालाल पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर आहत हीरालाल पटेल को मरने के लिये मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। आहत को CHC कोटा ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: पिता का हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने चंद घण्टो मे हिरासत मे लिया

थाना कोटा में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल चौकी बेलगहना होने से जांच हेतु डायरी प्राप्त होने पर तत्काल घटना सदर के गवाहों का कथन लिया गया । उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर ,संपूर्ण जांच में आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल के विरूद्ध सबूत पाये जाने से धारा 105 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल से पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: गार्ड को बुरी तरह पीटकर सुधार गृह से भाग निकले 9 बाल अपराधी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लूटपाट करने वाले 4 आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में, सुनसान जगह पर घटना को दिया थे अंजाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने 744 निराश्रित बुजुर्गों को दिया सहारा, कोरोना वायरस से बचाव के लिए वृद्धाश्रमों में कराया गया टीकाकरण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending