Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

♦️ प्रार्थी के भाई के साथ पूर्व में हुये विवाद पर प्रार्थी के साथ किये मारपीट।

♦️ आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू किया गया जप्त।

♦️ आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:-

  1. मुकेश सिंह ठाकुर उर्फ मुक्कू पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष।
  2. अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा पिता बृन्दा प्रसाद तिवारी उम्र 23 वर्ष।
    दोनो निवासी बिजली आफिस के सामने अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा।

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.11.2024 को प्रार्थी संदीप राजपूत पिता स्व. भरत राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2024 के रात्रि करीब 10.00 बजे वह अपना दुकान बंद करके पैदल अपने घर जा रहा था, रात्रि करीब 11.30 बजे गौरव पैलेस के पास पहुंचा था तभी अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा एवं मुक्कू ठाकुर आवाज देकर रूकवाये और पास आकर बोले कि तेरा भाई रवि वर्मा हम लोगों के साथ विवाद किया है |

यह भी पढ़ें   Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से मिल रहा भाजपा को फायदा’! जाने कैसे?

उसे समझा देना। जिस पर प्रार्थी बोला कि मेरा भाई रवि किसी से भी विवाद नहीं करता है। इतने में दोनो नाराज हो गये और मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देने लगे जिसे मना करने पर मारपीट करने लगे तभी अभिषेक तिवारी इसे पकड़ लिया और मुक्कू ठाकुर अपने पास रखे चाकू से कमर, पीठ, सीने में मारपीट कर चोंट पहुंचाये हैं।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी मुकेश उर्फ मुक्कू ठाकुर एवं अभिषेक तिवारी उर्फ बउवा को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें   बलौदाबाजार: अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं आरोपी मुक्कू ठाकुर द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: 5 नगर पालिका में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर BJP आगे, 90 में से 46 सीटों पर कांग्रेस, 35 में BJP जीत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   JEE Mains Result : छत्तीसगढ़ के ध्रुव ने किया टॉप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending