Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से रायपुर-सनतनगर के मध्य, दुर्ग-अमृतसर के मध्य एवं बिलासपुर एवं हडपसर (पुणे) के मध्य छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

Published

on

दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेन में मिलेगी अधिकाधिक कन्फर्म सीट की सुविधा ।

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 7,724 विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियाँ चलाई गई थीं। ये स्पेशल ट्रेनें ।

इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं, जिसमें कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश की व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और रेल सुरक्षा बल के जवान शामिल है ।
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से अनेक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है । सनतनगर-रायपुर-सनतनगर के मध्य, दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग एवं बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है ।

(01) सनतनगर-रायपुर-सनतनगर के मध्य 02 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह ट्रेन सनतनगर से रायपुर के लिए 07023 नंबर के साथ दिनांक 07 एवं 14 नवंबर, 2024 को रवाना होगी । इसी प्रकार रायपुर से सनतनगर के लिए 07024 नंबर के साथ दिनांक 08 एवं 15 नवंबर 2024 को चलेगी । इस ट्रेन में 02 एसएलआर/एसएलआरडी, 02 सामान्य, 11शयनयान, 07 एसीथ्री, 02 एसीटू- सहित 24 कोच रहेगी । इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है:-
(02) इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 07 एवं 10 नवंबर 2024 को तथा अमृतसर से 09 एवं 12 नवंबर 2024 को दो फेरे के लिए चलेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में ठहरेगी ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

08795 दुर्ग-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल दुर्ग से 11.10 बजे रवाना होगी तथा रायपुर 11.45 बजे, उस्लापुर 14.05 बजे, पेंड्रारोड 15.42 बजे, अनूपपुर 16.25 बजे, शहडोल 17.12 बजे, कटनी मुड़वारा 21.05 बजे, दमोह 22.45 बजे, सागर 23.45 बजे, दूसरे दिन बीना मालखेड़ी 01.08 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई 05.05 बजे, ग्वालियर 07.28 बजे, आगरा केंट 09.38 बजे, दिल्ली सफदरगंज 14.25 बजे, अंबाला केंट 18.05 बजे, ढंडारी कला 19.42 बजे, जालंधर 22.00 बजे होते हुए 00.05 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी ।

इसी प्रकार 08796 अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल अमृतसर से 01.50 बजे रवाना होगी तथा जालंधर 02.55 बजे, ढंडारी कला 04.15 बजे, अंबाला केंट 05.55 बजे, दिल्ली सफदरगंज 10.18 बजे, आगरा केंट 14.58 बजे, ग्वालियर 17.28 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई 20.35 बजे, दूसरे दिन बीना मालखेड़ी 00.08 बजे, सागर 01.15 बजे, दमोह 02.20 बजे, कटनी मुड़वारा 04.05 बजे, शहडोल 06.40 बजे, अनूपपुर 07.25 बजे, पेंड्रारोड 08.10 बजे, उस्लापुर 10.35 बजे, रायपुर 12.55 बजे होते हुए 14.05 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी ।

यह भी पढ़ें   16वीं ऑल इण्डिया इंटर रेलवे चैम्पियनशिप शुरू, बिलासपुर सहित ये 5 टीम दिखाएंगे इस प्रतियोगिता में दमखम

(03) बिलासपुर से हड़पसर (पुणे) स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन 08295/08296 बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर त्योहार स्पेशल एक फेरे के लिए चलाई जा रही । यह गाड़ी 08295 नंबर के साथ बिलासपुर से हडपसर के लिए 08 नवंबर 2024 को एवं 08296 नंबर के साथ हडपसर से बिलासपुर के लिए दिनांक 09 नवंबर 2024 को रवाना होगी । इन गाड़ियों को विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू, ऐसे करें ऑर्डर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : दहेज के नाम से प्रताडित पत्नि ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू, ऐसे करें ऑर्डर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending