Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को एक दिन में रिकॉर्ड 3 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक है

Published

on

भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसमें एक ही दिन में 3 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक है। उस दिन 120.72 लाख यात्री (19.43 लाख आरक्षित और 101.29 लाख बिना आरक्षित) और 180 लाख उपनगरीय यात्रियों ने सफर किया, जो इस साल का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच 7,666 विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन करने की घोषणा की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 73% अधिक है। 1 अक्टूबर से 11 नवंबर तक कुल 5,489 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिसमें 4 नवंबर को 203 विशेष ट्रेनें शामिल थीं।

यह भी पढ़ें   bilaspur News: धान का अवैध परिवहन रोकने 7 चेकपोस्ट स्थापित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भी दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों का सफल संचालन किया, जिसमें यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म सीटें उपलब्ध कराई गईं। इन विशेष ट्रेनों में दुर्ग-पटना, बिलासपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, गोंदिया-छपरा, गोंदिया-पटना, दुर्ग-अमृतसर, बिलासपुर-हडपसर, और सनतनगर-रायपुर जैसे मार्ग शामिल थे।

यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल, टिकट चेकिंग स्टाफ, और स्वयंसेवकों के सहयोग से विशेष प्रबंध किए गए, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हुआ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यह कदम यात्रियों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने और त्योहारों पर उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ब्रेकअप की खबरों के बीच सैलून को बाहर स्पॉट हुईं मलाइका, कॉफी शेड आउटफिट में दिखा 50 की एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ऋचा जोगी को गोंड ​जाति मानने से इंकार, प्रमाण पत्र निरस्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : पाटजात्रा पूजा विधान के साथ 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का हुआ शुभारंभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending