Connect with us

छत्तीसगढ़

4 नवंबर 2024 को भारतीय रेलवे में रिकार्ड 3 करोड़ यात्रियों ने यात्रा किया

Published

on

24 घंटे के भीतर यात्रा किए गए इन यात्रियों की संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से अधिक है ।

भारतीय रेलवे द्वारा 1 अक्टूबर से आज 11 नवंबर तक 5,489 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन ।

बिलासपुर – सोमवार यानी 4 नवंबर 2024 को रेलवे ने एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों को हैंडल किया । रेलवे में तीन करोड़ यात्री सवार हुए, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है । 4 नवंबर 2024 को 120.72 लाख (19.43 लाख आरक्षित और 101.29 लाख बिना आरक्षित) यात्री सफर किये तथा 180 लाख उपनगरीय यात्री रेलवे द्वारा ट्रैक किए गए । यह वर्तमान वर्ष के लिए एक दिन का सबसे बड़ा यात्री आंकड़ा था ।

दुर्गापूजा/दीवाली/छठ की अतिरिक्त भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए, भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच कुल 7,666 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की गई है । पिछले वर्ष इसी अवधि में 4,429 ट्रिप चलाई गई थीं । यह पिछले वर्ष से 73% अधिक है । भारतीय रेलवे द्वारा 1 अक्टूबर से आज 11 नवंबर के बीच 5,489 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, जिसमें 3 नवंबर को: 207 ट्रेनें, 4 नवंबर को: 203 ट्रेनें, 5 नवंबर को: 171 ट्रेनें, 6 नवंबर को: 164 ट्रेनें, 7 नवंबर को: 164 ट्रेनें, 8 नवंबर को: 164 ट्रेनें, 9 नवंबर को: 160 ट्रेनें, 10 नवंबर को: 161 ट्रेनें एवं 11 नवंबर को: 155 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शामिल है ।

यह भी पढ़ें   कुर्मी समाज को एक सूत्र में पिरोने बिलासपुर रेलवे मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष तामेश कश्यप ने अपने लेख के ज़रिए रखे ये विचार

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया । इन स्पेशल ट्रेनों में (1) दुर्ग-पटना-दुर्ग, दीवाली स्पेशल एक फेरे के लिए (2) बिलासपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बिलासपुर, दीवाली स्पेशल एक फेरे के लिए (3) गोंदिया-छपरा-गोंदिया, छठ स्पेशल दो फेरों के लिए (4) गोंदिया-पटना-गोंदिया, छठ स्पेशल दो फेरों के लिए (5) दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल दो फेरों के लिए (6) बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर, फेस्टिवल स्पेशल एक फेरे के लिए तथा (7) सनतनगर-रायपुर-सनतनगर, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शामिल है । इन स्पेशल ट्रेनों में रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिली ।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन

रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के तहत प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हुआ । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गोंदिया, चांपा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी, अनूपपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन प्रबंधन हेतु रेलवे सुरक्षा बल, टिकट चेकिंग, कामर्शियल व अन्य रेलवे कर्मचारियों तथा स्काउट एंड गाइड व सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रबंध किया गया ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को निरंतर बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम उठाया गया है, जिससे पर्व के अवसर पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बहन के साथ स्कूल आई 5 साल की बालिका को प्राचार्य ने थप्पड़ जड़ा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रमन सिंह को आयोग्य बताने पर भड़के BJP नेता, कहा- कांग्रेस नेता जहां गए वहां उनकी पार्टी हारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending