Connect with us

क्राइम

ग्रह क्लेश से तंग सर्राफ व्यापारी ने पत्नी और तीन बच्चों समेत चार को जहर खिलाया, गिरफ्तार

Published

on

इटावा,12उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालपुरा मुहल्ले में सर्राफ व्यापारी ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों समेत चार लोगो को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया

पत्नी और बच्चो की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित सर्राफ व्यापारी खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपित सर्राफ व्यापारी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लालपुरा मुहल्ले में सर्राफ व्यापारी मुकेश वर्मा की पत्नी और तीन बच्चे जिनमे दो बेटियां और एक बेटे ने ग्रह क्लेश से तंग आकर जान दे दी है। पत्नी और बच्चो की मौत के बाद सर्राफ व्यापारी ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें   Holi 2024: शादी के बाद पहली बार साथ होली मनाएंगे B-Town के ये फेमस जोड़ियां, प्यार के रंग के रंगेंगे कपल

सूचना पर पुलिस ने सर्राफ व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सर्राफ व्यापारी मुकेश वर्मा अपनी 42 वर्षीय पत्नी रेखा, पन्द्रह वर्षीय बेटी नव्या, तेरह वर्षीय बेटी नन्नी और ग्यारह वर्षीय बेटे आदि के साथ लालपुरा में रहता था। उसने रात में सभी को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया जिसके बाद उसकी पत्नी और बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते चारो की सांसे थम गई।

इसके बाद वह सीधा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के इरादे पहुंच गया। इधर मुहल्ले में पड़ोसियों ने देर रात तक व्यापारी के घर के दरवाजे खुले देखकर अंदर जाकर देखा तो पत्नी और बच्चों की लाशे देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सर्राफ व्यापारी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर्राफ व्यापारी मुकेश वर्मा ने दो शादियां की थी।

यह भी पढ़ें   क्या सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने रिश्ते पर लगा दी मुहर? वायरल तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही इशारा करती हैं

पहली पत्नी की शादी के दो वर्ष बाद मृत्यु हो गई थी और दूसरी शादी के बाद से घर में क्लेश के चलते उसने परिवार सहित जहर खाकर आत्महत्या करने का फैसला लिया था लेकिन पत्नी और बच्चों की मृत्यु होने के बाद वह खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। पुलिस सर्राफ व्यापारी से पूछताछ कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: युवा कांग्रेस सचिव ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 5 लाख रुपये? जांच मे जुटी पुलिस

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Korba: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर फंदे पर झूला पति, जानिए पूरा मामला

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   सावधान! पेट्रोल पंप पर सिर्फ 0 दिखाकर ऐसे करते है आपकी जेब ढीली, बचने के लिए इन जगहों पर भी डाले पैनी नजर

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending