Connect with us

छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

♦️ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

♦️ मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने किये साढ़े चार लाख की ठगी।
♦️ आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया है पेश।

नाम आरोपी :- मंजू पाटले पिता ब्यासनारायण पाटले उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा हा.मु. टिकरापारा मन्नू चौक थाना सिविल लाईन।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शरद चन्द्र वर्मा पिता राज कुमार वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलीपुत्र कालोनी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने दिनांक 11.11.2024 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत् है जहां मंजू पाटले नामक महिला भी नर्स है, जिससे इसकी पत्नि व मंजू पाटले के साथ अच्छा जान पहचान है, जिससे वर्ष 2022 मंे वे लोग अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गये थे,

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा कई मेमू-डेमू भी नहीं चलेंगी, रोका गया इन ट्रेनों का परिचालन

जहां मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति से मिलवाया और मंत्रालय रायपुर में अधिकारी होना बताते हुये मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात बतायी, मंजू पाटले से अच्छा जान पहचान होने के कारण उसके बातों पर विश्वास करके मंत्रालय में नौकरी लगने की मंशा से अलग-अलग किस्तों में मंजू पाटले के कहने पर सतीश सोनवानी के गूगल पे एकाउण्ट पर कुल 459551/- रू. ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये, काफी समय निकल जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर मंजू पाटले से पैसों की मांग करने पर वह टाल मटोल करने लगी, इसी प्रकार सतीश सोनवानी को भी पैसों के लिए कहने पर वह कोई जवाब नहीं देकर नम्बर ब्लॉक कर दिया है, वर्तमान में मंजू पाटले भी नम्बर ब्लॉक कर दी है, और अस्पताल मंे मिलने पर पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो, ज्यादा परेशान करोगे तो मरवा दूंगी कहते हुये धमकी दे रही है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया,

यह भी पढ़ें   महादेव ऐप के 2 ब्रांचों पर पुलिस का छापा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में म.प्र.आर. संगीता नेताम के हमराह टीम तैयार कर आरोपिया मंजू पाटले के सकुनत में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पत्नी का किसी और के साथ अफेयर, रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कुदकर दी जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: जानिए इस दिवाली पर कितने घंटे फोड़ सकेंगे पटाखें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा: महिला नर्स अपहरण मामले आरोपियों ने उगले कई राज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending