छत्तीसगढ़
लोहे का चापड़ लेकर मारपीट करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बिलासपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी और एनडीपीएस से जुड़े अपराधों में आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी रखा है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, लहराने, या मारपीट करने वाले अपराधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थानों में सक्रिय रूप से कार्यवाही हो रही है।
घटना का विवरण:
दिनांक 24.09.2024 को प्रार्थी अरविंद कोसले निवासी बड़ी कोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अश्वनी बंजारे ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए लोहे के चापड़ से हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन कोनी पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश जारी थी और मुखबिरों की सहायता ली गई थी। आज मुखबिर से सूचना मिली कि अश्वनी बंजारे बड़ी कोनी में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ भी बरामद किया गया।
आरोपी अश्वनी बंजारे के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस, और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतरीन कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और उनके स्टाफ़ की सराहना की है।
कार्रवाई का उद्देश्य:
हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने और मारपीट करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाकर अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक चिरंजीव राठौर, आरक्षक देवानंद, और धनराज कुंभकार का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized23 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
