Connect with us

छत्तीसगढ़

बेलगहना में मनाया जायेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

Published

on

बैठक से नदारद सीएमओ को नोटिस
बिलासपुर, कोटा विकासखंड के ग्राम बेलगहना में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का जीवंत प्रसारण बड़े एलईडी पर देखने का मौका मिलेगा। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएम जनमन योजना की जिले की उपलब्धियों को प्रमुखता से स्टॉल में प्रदर्शित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में रतनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के एल निर्मलकर को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति लिए वे टीएल बैठक से नदारद थे। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत लोगों को आर्थिक सहायता देने के लंबित मामलों को टीएल पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। एसडीएम को विलंब का कारण बताना होगा। सहकार से समृद्धि योजना के तहत वन, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की प्राथमिकता से समिति गठित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें   सभी दुकानें बंद, बेमेतरा जिले में हुए हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद को मिल रहा है चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन

पशु आश्रय स्थल के कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। पुराने वाहनों की नीलामी की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने ली समाज प्रमुखों की बैठक-
जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने सभी से आयोजन में उत्साह के साथ भागीदारी की अपील की। सफल आयोजन को लेकर उनसे सलाह मशविरा भी किया। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना का विस्तार करते हुए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें   CG News: मूलभूत सुविधाओं से वंचित प्रदेश का बड़ा व्यापारिक केंद्र, जिम्मेदारों की अनदेखी जारी

इसके तहत जिले में 102 गांव शामिल किए गए हैं, जिसमें कोटा के 65, तखतपुर के 13, मस्तूरी के 13 और बिल्हा के 11 गांव शामिल हैं। इस अभियान में 17 विभाग शामिल होंगे। 15 नवंबर से 26 नवंबर तक योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें समन्वित प्रयास करते हुए अभियान को सफल बनाना है। बैठक में, सर्व आदिवासी समाज से जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राज, आदिवासी समाज, गोंड समाज, बिंझवार समाज, आदिवासी कंवर समाज सहित अन्य समाज प्रमुख मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आज फिर ईडी दफ्तर में होगी राहुल गांधी से पूछताछ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   क्या आप जानते हैं? छत्तीसगढ़ में हैं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव: क्या महाराष्ट्र और झारखंड में आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव लड़ेगी? जानें, क्या है पार्टी की रणनीति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending