Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: यूडाईस प्लस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी अनिवार्य जानकारी

Published

on

डाटा प्रविष्टि करने 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं करने पर मान्यता होगी रद्द
बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी ने यूडाईस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं से संपूर्ण जानकारी के डाटा प्रविष्टि का कार्य जल्द पूरा करने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि दो दिवस के भीतर सभी कार्य पूरे नहीं हुए तो शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही अशासकीय विद्यालयों की मान्यात समाप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि 293 शासकीय एवं 289 प्राइवेट स्कूलों द्वारा अब तक डेटा प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नही किया गया है।

यह भी पढ़ें   CG: मंच पर आपस में भिड़े कांग्रेस नेता

डीईओ ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का यूडाईस प्लस सत्र 2024-25 का विद्यार्थी प्रोफाइल डाटा एण्ड्री का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पहले से ही सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को यूडाईस प्लस पोर्टल में अपने विद्यालय के डाटा प्रविष्टि करने निर्देशित किया गया है। लेकिन आज तक यूडाईस प्लस में विद्यार्थी प्रोफाइल का कार्य पूरा नहीं किया गया ।

उन्होंने बताया कि बहुत से स्कूलों में बड़ी संख्या में ड्रॉप बॉक्स में विद्यार्थी दिखाई दे रहे है जिनको उनकी वर्तमान शाला द्वारा इम्पोर्ट किया जाना है। डीईओ ने कहा कि यदि ड्रॉप बॉक्स मे विद्यार्थी को उनकी शाला द्वारा इम्पोर्ट नहीं किया जाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को शाला त्यागी विद्यार्थियों के लिस्ट में शामिल किया जाएगा और इसके जिम्मेदार शाला प्रमुख होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भगवा ध्वज को कुचलने और अपमानित करने के कारण ही कवर्धा का माहौल बिगड़ा : रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से धारदार चाकू रखने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending