Connect with us

छत्तीसगढ़

जिस बेकरी से हमेशा खरीदता था खाने की चीजें, वहां से आया शख्स को फोन, पता चली ऐसी बात, खिसकी पैरों तले जमीन

Published

on

अमेरिका के शख्स को जब अपनी सबसे पसंदीदा बेकरी से एक दिन फोन आया, तो वो काफी कन्फ्यूज हो गया. उसे समझ नहीं आया कि आखिर बेकरी की मालकिन उसे कॉल क्यों कर रही है. बेकरी एक बुजुर्ग महिला चलाया करती थी.

वहां से शख्स को चोको चिप कुकी और लेमन बार बहुत पसंद था. वो हमेशा वहां से खाने-पीने की चीजें खरीदता था. जब शख्स (Bakery owner discovers customer her biological son) को बेकरी की मालकिन ने एक चौंकाने वाली बात बताई, तब उस आदमी के पैरों तले जमीन खिसक गई.

द वॉशिंग्टन पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार ये कहानी शिकागो (Chicago, USA) की एक बेकरी से जुड़ी है, जिसका नाम ‘गिव मी सम शुगह’ बेकरी है. उस बेकरी को 67 साल की एक महिला चलाती है, जिसका नाम लिनोर लिंड्से (Lenore Lindsey) है. 2022 में 50 साल के वैमार हंटर (Vamarr Hunter) अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहे थे. अचानक उन्हें उस बेकरी से फोन आया, जहां से वो हमेशा खाने-पीने की चीजें खरीदा करते थे. ये बेकरी उसके घर वाली रोड पर ही स्थित थी. हंटर ने फौरन कॉल उठाई और लिंड्से से पूछा कि उसने क्यों फोन किया?

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने नेहरू नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारंभ

असली मां को खोजने लगा हंटर
लिंड्से ने उसे बताया कि वो उसकी असल मां है! ये सुनकर हंटर दंग रह गया, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, जब हंटर 35 साल का था, तब उसे पता चला था कि उसे गोद लिया गया था, उसकी असली मां कोई और है. उसे अपने ही घर में मेहमान जैसा लगने लगा था. मार्च 2022 में उसे कहीं से ये आइडिया मिला कि वो डीएनए टेस्टिंग से अपनी असल मां के बारे में जान सकता है. उसने कैलिफोर्निया के जेनटिक जीनेलॉजिस्ट से संपर्क किया जिसने एंसेस्ट्री वेबसाइट की मदद से उसकी फैमिली ट्री को बनाया और उसकी मां को खोजा. लिंड्से से हंटर लगभग रोज ही मिलता था, उसे अच्छे से पहचानता था, पर जब उसे ये पता चला, तो वो उसे मां कहने लगा और तुरंत ही उनके बीच संपर्क स्थापित हो गया. उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी मां के साथ बिजनेस में जुड़ गया.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अनुकंपा नियुक्ति

17 साल में दिया था बेटे को जन्म
लिंड्से ने बताया कि वो जब 17 साल की थी, तब उसने हंटर को जन्म दिया था. पर तब वो इतनी छोटी थी कि बच्चे को नहीं पाल सकती थी, इस वजह से उसने बच्चे को अनाथालय में दे दिया. उसने उसे देखा भी नहीं, क्योंकि वो जानती थी कि अगर उसने देख लिया तो वो उसे कभी नहीं जाने देगी. इसके बाद उसकी बेटी भी हुई, जो अब 40 साल की है. अचानक एक दिन लिंड्से को उसी जीनेलॉजिस्ट का फोन आया, जिसने बताया कि उसका असली बेटा उसे खोज रहा है. उसने बेटे का नंबर दिया. फिर महिला ने उसे कॉल कर लिया और बात की.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   21 मई को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी होगी 13.57 करोड़ रूपए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में 31 पटवारी बदले गए, 100 से ज्यादा पटवारियों का किया गया ट्रांसफर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending