Connect with us

मनोरंजन

‘जो एक्टर अपने पिता और भाई की बदौलत बना है…’, नयनतारा का साउथ सुपरस्टार धनुष पर फूटा गुस्सा, 2 साल से परेशान थीं ‘जवान’ एक्ट्रेस

Published

on

साउथ सिनेमा की हिट एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से हंगामा मचा दिया है. नयनतारा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में साउथ सुपरस्टार धनुष पर निशाना साधा है. दरअसल, नयनतारा इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ से चर्चा में हैं.

इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा की पर्सनल और हिट प्रोफेशनल लाइफ के बारे में देखने को मिलेगा. डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ आगामी 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है, लेकिन इससे पहले नयनतारा ने धनुष पर जमकर हमला बोला है. दरअसल, नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ के लिए धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के गाने और कुछ विजुअल को इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन धनुष ने इनकार दिया है.

क्या है पूरा मामला?

इसके बाद नयनतारा का गुस्सा फूटा और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर एक्टर को खूब सुनाई. बता दें, नयनतारा बीते दो साल से फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के गाने और विजुअल्स के लिए नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही थीं, लेकिन धनुष ने ना कर दिया. जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ को धनुष ने प्रोड्यूस किया था, जिसमें खुद नयनतारा लीड फीमेल थीं. साल 2015 में आई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में नयनतारा एक्टर विजय सेतुपति के अपोजिट दिखी थीं. इतना ही नहीं फिल्म में नयनतारा के पति विग्नेश शिवन भी थे.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: संभागायुक्त कावरे ने सिम्स अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं और मरीजों का लिया हालचाल

नयनतारा ने धनुष को सुनाई खरी-खोटी

नयनतारा के पोस्ट की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस ने अपने ओपन लेटर में लिखा है, “आपके जैसा कामयाब एक्टर, जो अपने पिता और भाई की बदौलत बना है, आपको इस पढ़ने और समझने की जरूरत है कि सिनेमा में मेरे जैसे कलाकारों के लिए टिके रहना इतना आसान नहीं है, आज मैं जो भी हूं अपनी बदौलत हूं, फिल्म इंडस्ट्री में मैं किसी के दम पर नहीं आई हूं, अपने काम के लिए जनता में जानी जाती हूं और मेरे बारे में कुछ भी गलत नहीं हैं, इसलिए मेरी डॉक्यूमेंट्री का इंतजार मेरे फैंस को बेसब्री से हैं, जो बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है”.

दोबारा एडिट होगा डॉक्यूमेंट्री
नयनतारा ने आगे लिखा है, ‘आपने जो रवैया दिखाया है, इससे ना सिर्फ मेरी फिल्म, मुझपर और मेरे पार्टनर पर असर पड़ेगा, बल्कि आपकी फिल्म पर भी इसका असर जल्द दिखेगा, यह फिल्म मेरी लाइफ, प्यार, शादी, मेरे पार्टनर और इंडस्ट्री में कुछ ऐसे साथियों के बारे में बताएगी, जिन्होंने मेरा साथ दिया है, लेकिन दुख है कि इसमें स्पेशल और अहम फिल्म नानुम राउडी धान का कोई जिक्र नहीं होगा’. एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, ‘दो साल तक आपसे एनओसी के लेने के लिए लड़ी और साथ ही अपनी डाक्यूमेंट्री के लिए अप्रूवल मांगा, लेकिन आपने नहीं दिया और अब हमें इसे छोड़ना पड़ा रहा है और अब हम इसे दोबारा से एडिट करेंगे.’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ‘गाना ‘नानुम राउडी धान’ एक हिट सॉन्ग है, जिसमें बहुत इमोशंस हैं, डॉक्यूमेंट्री में इसे इस्तेमाल करने से बढ़िया हमें कुछ और नहीं मिला था, मेरा दिल टूट चुका है’.

यह भी पढ़ें   आज फिर तेरा नाम मेरी ज़ुबान पर आया,भला तुझे आज भी कौन भूल पाया...दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के नाम अभिषेक कुमार की दिल छू जाने वाली शायरी

10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस
एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ‘ट्रेलर रिलीज होने के बाद आए आपके लीगल नोटिस से बहुत शॉक्ड हुई, लीगल नोटिस में हम उस लाइन को पढ़कर हैरान हुए, जिसमें आपने महज 3 सेकंड के विजुअल्स पर भी सवाल खड़ा किया है, जबकि वो विजुअल्स हमारे पर्सनल डिवाइज और कुछ बीटीएस विजुअल्स से लिए गए थे और आपने उसके इस्तेमाल करने पर 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है, आप वैसे नहीं हैं, जैसे आप स्टेज पर दिखते हैं और लोगों के बीच मशहूर हैं, क्या एक प्रोड्यूसर इस तरह लोगों की जिंदगी, उसकी फ्रीडम और आजादी से खेलता है? हमें तुम्हारा लीगल नोटिस मिला है और इसका जवाब कानूनी तौर भी दिया जाएगा, अब इसका फैसला कोर्ट में ही होगा’.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका

Published

on

Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.

फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’

यह भी पढ़ें   आज फिर तेरा नाम मेरी ज़ुबान पर आया,भला तुझे आज भी कौन भूल पाया...दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के नाम अभिषेक कुमार की दिल छू जाने वाली शायरी

60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.

यह भी पढ़ें   जान्हवी कपूर ने अपना रिलेशनशिप किया कंफर्म, इस लॉकेट से हो गया खुलासा

कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.

Continue Reading

मनोरंजन

Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर

Published

on

बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.

दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.

यह भी पढ़ें   Raipur News: सुप्रिया सुले और Bitcoin Scam का कनेक्शन? ईडी की जांच तेज

खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.

एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.

Continue Reading

मनोरंजन

Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम

Published

on

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।

लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।

यह भी पढ़ें   भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मौत मामले में सिंगर समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’

सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’

यह भी पढ़ें   मोहसिन खान को हार्ट अटैक आने की खबर गलत, अभिनेता बोले- मुझसे कहने में गलती हो गई थी

सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।

दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending