छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Weather News: तेजी से बदलते मौसम ने छत्तीसगढ़ में बढ़ाई ठंड,महीने के अंत तक राहत की संभावना
रायपुर:- उत्तर से आने वाली हवा का प्रभाव कम होने की वजह दो दिन बाद रात के तापमान में वृद्धि होने और ठंड कम होने के आसार हैं. अभी शहर में रात को ठंड है, तो सरगुजा के कुछ शहरों में शीतलहर की स्थिति है. महीने के अंतिम सप्ताह में राज्य का न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. पिछले चौबीस घंटे में रात के पारे में थोड़ी वृद्धि हुई है, मगर इसका खास प्रभाव उत्तरी इलाके में नहीं हुआ है. वहां का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच होने की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.
रात में पड़ रही ठंड
राजधानी रायपुर में पारा 15 डिग्री पहुंचा. शहर में भी देर रात के बाद ठंड महसूस हो रही है और इसका प्रभाव सुबह तक है. मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के मुताबिक, नमीयुक्त हवा के प्रवेश से दो दिन बाद ठंड का प्रभाव कम होगा, क्योंकि रात के तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी. इसका प्रभाव माह के अंत तक रहने का अनुमान है. इसके बाद पुनः उत्तर से आने वाली हवा बढ़ती ठंड लेकर आएगी. रविवार को दिन में हल्के बादल रहने की वजह से तापमान अपनी सामान्य स्थिति में रहा और गर्मी का एहसास भी नहीं हुआ.
सुकमा ज्यादा अंबिकापुर कम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुकमा का तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंचा, जो सबसे अधिक था. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम है. राजधानी रायपुर में पारा क्रमश: 29.2 और 15 डिग्री दर्ज किया गया. बिलासपुर में दिन का पारा 27.7 और रात का 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया.
बीते चौबीस घंटे में सूरजपुर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 24.8 डिग्री, कोरिया का 25.9 डिग्री, जशपुर का 26.7 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही 26.4 डिग्री, कोरबा का 27.1 डिग्री, मुंगेली का 27.5 डिग्री, बिलासपुर का 27.8 डिग्री, महासमुंद का 27.9 डिग्री, दुर्ग का 28.8 डिग्री, राजनांदगांव का 28.3 डिग्री, बालोद का 29.1 डिग्री, कांकेर का 28.5 डिग्री, नारायणपुर का 26.5 डिग्री, बस्तर का 27.7 डिग्री, बीजापुर का 28.3 डिग्री, दंतेवाड़ा का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
