Connect with us

छत्तीसगढ़

किशन पटेल और परिवार पर एक के बाद एक कई मामलों में अपराध दर्ज

Published

on

𝐁𝐈𝐋𝐀𝐒𝐏𝐔𝐑 𝐏𝐎𝐋𝐈𝐂𝐄 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐈𝐀𝐋 🇮🇳 (@bilaspur_police) ·  Instagram photos and Reels

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 27.06.2024 को आरोपी किशन पटेल पिता स्वं रामनारायण पटेल निवासी मंगला के विरूद्ध अपराध क्रमांक 571/24 धारा 376 भादवि0 कायम कर आरोपी को गिरपतार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।

उक्त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 10.09.2024 को थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 871/24 धारा 296.115(2).351(2).333BNS कायम कर आरोपी को गिरपतार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 21.11.2024 को अपराध क्रमांक 1140/24 धारा 296. 115(2).351(2).3(5) BNS, 4 पाक्सों एक्ट आरोपी किशन पटेल के विरुद्ध व उसकी पत्नी शिवकुमारी पटेल के खिलाफ मारपीट का अपराध कायम किया गया हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल में 19 दिसम्बर 2024 को पेन्शन अदालत का आयोजन

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 23.11.2024 को अपराध क्रमांक 1149/24 धारा 296. 115(2).351(2). BNS आरोपी किशन पटेल की मां के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया हैं ।

प्रार्थियाँ द्वारा कोर्ट के पास किशन पटेल की पत्नी शिवकुमारी के साथ मारपीट करने पर उसके विरूद्ध दिनांक 24.11.24 को बीएनएस की धारा 296. 115(2).351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मां और बेटे ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सामान्य श्रेणी में सुविधाओं का विस्तार: 370 ट्रेनों में जुड़ेंगे 1000 नए GS कोच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड व शेयर करने वाले आरोपी अमित कुमार डहरिया को आई.टी.एक्ट व पाक्सो एक्ट के तहत गिरफतार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending