Connect with us

छत्तीसगढ़

एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश, मोपका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Bilaspur: चौकी मोपका क्षेत्र मे ए टी एम मे तोड़ फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले के विरूद्ध मोपका पुलिस की कार्यवाही।

एक आरोपी मोपका पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी के कब्जे से एक नग टांगिया किया गया जप्त।

आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:- 01. संजय ध्रुव पिता काशी राम ध्रुव उम्र 25 वर्ष पता बिल्हा नवा गांव थाना बिल्हा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सांतेश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 22.11.24 के दरमियानी रात कोई नकाबपोश एक व्यक्ति नया तालाब के पास स्थित एटीएम मे प्रवेश कर एटीएम मशीन को तंगिया से मारकर छतिग्रस्त कर पैसा चोरी करने का प्रयास किया गया है की सुचना पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1471/2024 धारा 303, 62, 324(4) BNS का अपराध पंजीपद्ध कर विवेचना मे लिया गया था |

यह भी पढ़ें   CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली

उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकंडा के मार्ग दर्शन तथा थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश यादव, हमराह स्टाफ के प्रकरण मे लगतार विवेचना एवं एटीएम, आस पास मे लगे CCTV फूटेज को चेक किया गया जो उस प्रकार के हुलिया के व्यक्ति मोपका क्षेत्र मे घूमने व बिल्हा क्षेत्र के नवा गांव मे रहना बताने पर तत्काल रवाना होकर बिल्हा नवा गांव रवाना हुआ फुटेज के हुलिया के अनुसार नवागांव बिल्हा से संजय ध्रुव पिता काशी राम ध्रुव उम्र 25 वर्ष को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ किया गया जो बताया की वह एक वर्ष से पुनः मे काम करने गया था |

नवरात्री मे वापस गांव आकर दशहरा मना कर मोपका आकर भतीजा के पास रह रहा था पैसा नहीं होने व काम नहीं मिलने पर एटीएम मे चोरी करने का योजना बना व एक दो बार रेकी कर दिनांक 22.11.24 के दरमियान रात एटीएम मे जाकर मशीन को तंगिया से तोड़ फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया पैसा चोरी करने मे असफल होने पर वापस घर जाकर सबूत छिपाने के लिए पहने कपड़ा व तंगिया के बेत को आग मे जला दिया और तंगिया के फल को महाराज दूकान मोपका के पास छिपा कर दूसरा दिन गांव नवागांव बिल्हा चला गया बताया। आरोपी के दुवारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी संजय से टांगिया जप्त कर ग्रिफ्तार किया गया |

यह भी पढ़ें   पलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा ने PM मोदी को दिया धन्यवाद, 18+ आयु वर्ग को मुफ्त वैक्सीन और राशन देने के फैसले को बताया सराहनीय

उक्त आरोपी पता साजी मे उपनिरी रामनरेश यादव, प्रधान आरशक मुरली राठौर, आरशक संतोष राठौर का योगदान रहा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: दिवाली की रात डबल मर्डर, महिला पुरुष की मिली लाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ पहुंचे थाना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: दिवाली की रात डबल मर्डर, महिला पुरुष की मिली लाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending