छत्तीसगढ़
पत्रिका रक्षा कवच अभियान: सेक्सटॉर्शन – खतरनाक साइबर अपराध, ऐसे होता है शिकार और लगती है चपत
Patrika Raksha Kavach Abhiyan: साइबर अपराधों के विरुद्ध पत्रिका के अभियान में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसके आलावा सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराध का खतरा बढ़ता जा रहा है।
पहले यह जानना जरुरी है…
सेक्सटॉर्शन और हनी ट्रैप एक ऐसा अपराध है, जिसमें अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। झूठे भावनात्मक संबंध स्थापित कर लोगों की निजी तस्वीरें, वीडियो अन्य गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग करते हैं। सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे या अन्य चीजों की मांग करते हैं।
Patrika Raksha Kavach Abhiyan: साइबर ठगों के अपराध का तरीके
सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। इसके बाद पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। दोस्ती होने के बाद वे धीरे-धीरे पीड़ित से वॉट्सऐप, स्काइप या अन्य संपर्क नंबर मांगते हैं, ताकि और अधिक व्यक्तिगत बातचीत कर सकें। इसी बीच आरोपी वॉट्सऐप, स्काइप और अन्य माध्यम से वीडियो कॉल करते हैं। इस दौरान वे पीड़ित को अश्लील सामग्री दिखाते हैं और उन्हें किसी आपत्तिजनक स्थिति में आने के लिए उकसाते हैं।
कैसे बनाते है वीडियो
साइबर ठग चिकनी-चुपड़ी बात कर अपने झांसे में ले लेते हैं। मनोहर और अश्लील बाते करते हुए वीडियो कॉल करने के लिए प्रेरित करते हैं। जैसे ही वीडियो कॉल किया, उसी समय आरोपी अपने मोबाइल स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद पीड़ित की निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर वायरल करने की (Patrika Raksha Kavach Abhiyan) धमकी देने लगते हैं और ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर देते हैं। यहां तक उसे सार्वजनिक करने या परिवार और दोस्तों को भेजने की धमकी देकर पैसे या अन्य चीजों की मांग करते हैं।
Patrika Raksha Kavach Abhiyan: बचाव के उपाय
– सोशल मीडिया और इंटरनेट पर किसी अजनबी से निजी जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक व्यक्तिगत जानकारी मांग रहा हो, तो सतर्क हो जाएं।
– किसी अजनबी के साथ वीडियो कॉल करने से बचें। यदि कोई महिला या पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में खुद आए या आने के लिए उकसाता है तो तुरंत कॉल को डिस्कनेक्ट करें।
– अगर आप किसी भी कारण से सेक्सटॉर्शन के शिकार हो चुके हैं तो अपने परिजन से जरूर साझा करें। तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर रिपोर्ट करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।
– बच्चों और परिजनों को इन अपराधों के बारे में समझाएं और सतर्क रहने की सलाह दें।
जागरूकता के क्षेत्र में कर रही काम
आईजी ने बताया कि दुर्ग पुलिस और अन्य साइबर सेल लगातार ऐसे मामलों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दिशा में उनकी टीम ने महत्त्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। दुर्ग पुलिस साइबर प्रहरी अभियान चलाकर लोगों को जोड़ रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
