Connect with us

छत्तीसगढ़

व्यापारी ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़ : अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, देखिए मारपीट का Exclusive Video

Published

on

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने तहसीलदार पर थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर व्यवसायी को हिरासत में ले लिया है।

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने तहसीलदार पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जमकर अपशब्द कहाने लगा। बताया जा रहा है कि, मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ कार्रवाई कर रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को तहसीलदार शहर के मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास पहुंचे, वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए नितिन अग्रवाल के साथ तहसीलदार की बहस हो गई। इस बीच नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार को एक थप्पड़ जड़ दिया और अपशब्द कहाने लगा। इसके बाद पुलिस बल नितिन अग्रवाल को थाने लेकर आई और तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, जुनापारा जंगल में जुआ खेलते 7 जुआडियों को गिरफ्तार किया

सीमेंट सीट को जल्दी हटाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने वाले नितिन अग्रवाल की सीमेंट, छड़ की दुकान है। दुकान के बाहर नेशनल हाइवे की नाली है। नाली में दुकान का सीमेंट सीट रखा हुआ था, जिसे वहां मौजूद पटवारी दीपेंद्र सिंह ने हटवाने के लिए कहा। इसके बाद व्यवसायी नितिन सीमेंट सीट हटवा भी रहा था। इस बीच तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त ने जल्दी हटवाने को कहा जिस पर नितिन अग्रवाल भड़क गया और तहसीलदार को थप्पड़ जड़ते हुए अपशब्द कहाने लगा।

तहसीलदार ने छीना था व्यवसायी का मोबाइल

बता दें कि, बीते सप्ताह अतिक्रमण हटाने के दौरान भी तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त विवादों में थे। उन्होंने एक व्यवसायी का मोबाइल छीन लिया था, जिसे बाद में व्यवसायी को लौटा दिया गया। नदीपार इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवसायी प्रियम केजरीवाल ने बगैर नोटिस के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर मोबाइल चालू कर वीडियो बनाते हुए तहसीलदार से सवाल किया था। जिससे आवेशित होकर तहसीलदार ने युवक का मोबाइल छीन लिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सचिन पायलट पहुंचे रायपुर, बोले अधिवेशन में बनाएंगे 2024 के लिए रणनीति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सरकंडा पुलिस का सट्टा माफियाओं पर शिकंजा, दो गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   'जो एक्टर अपने पिता और भाई की बदौलत बना है…', नयनतारा का साउथ सुपरस्टार धनुष पर फूटा गुस्सा, 2 साल से परेशान थीं 'जवान' एक्ट्रेस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending