छत्तीसगढ़
डिजिटल अरेस्ट : ट्राई के नाम पर सीबीआई, ईडी का नोटिस और सुप्रीम कोर्ट का वारंट भेज 49 लाख ठगे
भिलाई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख रुपए की ठगी के मामले का खुलासा किया है।
भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में रुआबांधा निवासी इंद्र प्रकाश कश्यप को ट्राई के नाम पर ईडी का अधिकारी बनकर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद उससे वाट्सएप पर ईडी, सीबीआई का नोटिस और सुप्रीम कोर्ट से जारी फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजकर 49 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इस धोखाधड़ी के बाद पुलिस विभाग के भी हाथ-पैर फूल गए। इस प्रकार राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के नाम पर ब्लैकमेलिंग का यह मामला एकदम नया था। इसमें वाट्सएप पर लगाकार फोन कर पीड़ित को धमकाया गया। इसके बाद पैसे भी ले लिया गया।
इंद्र प्रकाश ने मामले की शिकायत 16 नवंबर को भिलाईनगर थाने में की। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। बैंक डिटेल और मोबाइल नंबर खंगालने के बाद आरोपी औरंगाबाद महाराष्ट्र खंगालने के बाद आरोपी औरंगाबाद महाराष्ट्र निवासी बापू श्रीधर पिता स्व. श्रीधर भराड़ (40) की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे उसके गृहग्राम राहेगांव थाना वैजापुर जिला संभाजीनगर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस के अधिकारियों ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, हेम प्रकाश नायक, निरीक्षक तापेश्वर नेताम,प्रशांत मिश्रा मौजूद थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इंद्र प्रकाश खड़गपुर स्टील कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट हैं। आरोपी ने पहले उनकी रेकी की। इसके बाद वाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क कर ट्राई, सीबीआई, ईडी के अधिकारी बनकर नोटिस भेजा। सुप्रीम कोर्ट का अरेस्ट वारंट भेजकर पैसों की डिमांड की। इसके बाद सीक्रेट सुपरविजन अकांउट में प्रार्थी से 49 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पैसों को वेरिफाई करने के नाम पर यह पूरी धोखाधड़ी की गई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खातें में रजिस्टर्ड सिम व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ऐसे पहुंची
पुलिस ने इंद्र प्रकाश के मोबाइल पर आने वाले वाट्सएप नम्बरों एवं बैंक अकाउंट के संबंध में जानकारी खंगालना शुरू किया। कॉल डिटेल निकाले। ठगी में उपयोग किए बैंक के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त किया गया। जांच के बाद पता चला कि आरोपी बापू श्रीधर ने औरंगाबाद के आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते का उपयोग किया गया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम औरंगाबाद महाराष्ट्र भेजी गई। पता चला कि खाता का उपयोग वैष्णवी ऑटो स्पेयर, दिशा कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बजाज नगर औरंगाबाद के नाम पर किया जा रहा है। उक्त कंपनी 04-05 वर्ष पूर्व संचालित थी।
वर्तमान में कहीं और चले जाने का पता चला। इसके बाद टीम श्रीधर भराड़ के निवास का पता अक्षय तृतीया अपार्टमेंट बजार नगर पहुंची। जहां स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। अंततः टीम ने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी बापू श्रीधर को ट्रेस कर लिया। उसकी गांव पहुंची, जहां से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों के बारे में पतासाजी कर रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
