Connect with us

छत्तीसगढ़

ABVP ने किया महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका के संकलन केंद्र बनाये जाने की मांग

Published

on

अंबिकापुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर द्वारा शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में मुख्य परीक्षा उत्तर पुस्तिका जमा करने हेतु महाविद्यालय में संकलन केंद्र बनाए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया! अम्बिकापुर शहरी तथा आसपास क्षेत्र के छात्रों को मुख्य परीक्षा उत्तर पुस्तिका जमा करने हेतु महाविद्यालय में संकलन केंद्र कोरोना गाइडलाइन पालन के करते हुए छात्रों के लिए प्रारंभ कराई जाए ताकि छात्रों को होने वाले अतिरिक्त व्यय से राहत मिल सके।साथ ही गत वर्ष कई छात्रों की कापियां भी महाविद्यालय नही पहुच पाई|

जिससे उन्हें पुनः विशेष परीक्षा में शामिल होना पड़ा ऐसी कई परेशानियों के एवज महाविद्यालय में सुव्यवस्थित रूप से संकलन केंद्र बनाकर उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन हो। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से विभाग संयोजक उपेंद्र यादव, अविनाश मंडल ,आनंद यादव, राहुल नागवंशी,यश राज सिंह ,अंश पांडे ,उज्जवल तिवारी ,अयान सिद्धकी, अविनाश गुप्ता, अखिलेश कुशवाहा ,शारदा सोनी ,पूर्णिमा दास, आकांक्षा सिंगर, अमन सिंह ,अमन प्रजापति, राहुल सिंह,अभिषेक कुशवाहा, ललित राजवाड़े ,मनीष ठाकुर, रतन राजवाड़े व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे|

यह भी पढ़ें   अधिवक्ताओ ने रेलवे स्टेशन एवं क्षेत्र में भारी अव्यवस्थाओं को लेकर बिलासपुर सांसद अरुण साव को सौपा ज्ञापन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CM बघेल आज रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को देंगे 681 करोड़ की सौगात, 752 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 1 स्थायी एवं 4 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अमृत सरोवर के कार्याें को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देशग्रामीणों को मतदान के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending