Connect with us

छत्तीसगढ़

CM बघेल आज रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को देंगे 681 करोड़ की सौगात, 752 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जून को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित कार्यक्रम में रायपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 681 करोड़ रूपए से अधिक के 752 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के दौरान दोनों जिले में 153 करोड़ 13 लाख रूपए के 89 कार्य का लोकार्पण और 528 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि के 663 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। रायपुर जिले में 561 करोड़ 32 लाख रूपये के 391 विकास कार्यों में से 100 करोड़ 32 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण और 461 करोड़ रूपए के 363 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 120 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 361 कार्यों में 67 करोड़ 26 लाख 62 हजार रूपये के लागत से 300 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 52 करोड़ 81 लाख 98 हजार रूपये के 61 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर जिले में लोकार्पित किए जाने वाले विकास कार्यों में सेतु निर्माण संभाग रायपुर के 49.01 करोड़ रूपये के 3 कार्यों,लोक निर्माण विभाग संभाग क्र-1,2,3 और विधानसभा संभाग के 5 करोड़ 78 लाख के 1 कार्य, वनमण्डलाधिकारी, रायपुर के 4.15 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर के 65 लाख रुपए के 4 कार्यों, कार्यपालन यंत्री, नगर पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के 17.32 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, नगर पालिका निगम, रायपुर के 14.13 करोड़ रूपये के 3 कार्यों, जल संसाधन उपसंभाग क्रं.1, के 5.27 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर के 73 लाख रूपये के 4 कार्यों और सीजीएमएससी लिमिटेड रायपुर के 3 करोड़ 28 लाख रुपए के 7 विकास कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन 15 अगस्त तक

मुख्यमंत्री इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग संभाग क्रं.- 1,2,3 और विधानसभा संभाग के 233.87 करोड़ रूपये के 140 कार्यों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायपुर के 9.47 करोड़ रूपये के 6 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृृह निर्माण मण्डल संभाग-04, रायपुर के 71 लाख रूपये के 1 कार्य, वनमण्डलाधिकारी, रायपुर के 43 लाख रूपये के 6 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर के 4.91 करोड़ रूपये के 40 कार्यों, कार्यपालन यंत्री, नगर पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के 15.18 करोड़ रूपये के 4 कार्यों, नगर पालिका निगम, रायपुर के 37.62 करोड़ रूपये के 94 कार्यों, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर के 144.01 करोड़ रूपये के 66 कार्यों, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर के 4.74 करोड़ रूपये के 3 कार्यों और का आवास एवं पर्यावरण विभाग के 9.37 करोड़ रूपये के 1 कार्य और सीजीएमएससी लिमिटेड रायपुर के 59 लाख रुपए के 2 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 52 करोड़ 81 लाख 98 हजार रूपए के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मरवाही मुख्यालय पेण्ड्रा रोड के 31 करोड़ 99 लाख 42 हजार रूपए के 7 कार्य, लोक निर्माण विभाग मरवाही में 12 करोड़ 97 लाख रूपए के 2 कार्य, विद्युत विभाग पेण्ड्रा रोड में 4 करोड़ 6 लाख 54 हजार के 2 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 2 करोड़ 21 लाख 22 हजार रूपए की लागत के 37 कार्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में 75 लाख रूपए की लागत के 6 कार्य, जिला आयुर्वेद अधिकारी बिलासपुर के 65 लाख 44 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्य, वन मंडलाधिकारी मरवाही वन मंडल पेण्ड्रा रोड में 10 लाख 70 हजार रूपए की राशि के 2 विकास कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में वन मंडलाधिकारी मरवाही वन मंडल पेण्ड्रा रोड में 6 लाख 66 हजार रूपए की लागत का 1 विकास कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन

मुख्यमंत्री इसी प्रकार विधासभा क्षेत्र मरवाही में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित होने वाले 2 करोड़ 56 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 199 विकास कार्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के 9 करोड़ 17 लाख 82 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 6 विकास कार्य, वन मंडलाधिकारी मरवाही वन मंडल पेण्ड्रा रोड के 72 लाख 94 हजार रूपए की लागत के 8 विकास कार्य और विधानसभा क्षेत्र कोटा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मरवाही मुख्यालय पेण्ड्रा रोड में 1 करोड़ 97 लाख 49 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले में हो रही झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सड़क दुर्घटना में दम्पति, बेटे की मौत, बेटी घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending