Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनादेश दिवस पर बीजेपी का जश्न, जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

Published

on

छत्तीसगढ़ भाजपा अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज जनादेश दिवस मना रही है। इस अवसर पर सीएम साय और भाजपाध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त किया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में साय सरकार की कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर भाजपा आज प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने अब तक के किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किया।

सीएम साय ने जताया आभार

साय सरकार की कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम साय ने जनता का आभार जताया। जनादेश दिवस पर CM साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा..

यह भी पढ़ें   CG: साल के अंतिम दिन पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान

आज ही के दिन पिछले वर्ष 3 दिसम्बर 2023 का वह स्वर्णिम दिन था जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर BJP को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस ने सट्टा खिलाने वालों पर की कार्यवाही, 2 महिला गिरफ्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने X पर पोस्ट करते हुए आभार जताया है, उन्होंने कहा – छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। BJP ने आज ही के दिन विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। भाजपा की सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: युवा उद्यमियों के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार, इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ और ओयो फाउंडर की बड़ी घोषणा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी ने बढ़ाया हिना खान का हौसला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भिलाई स्टील प्लांट के 54 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एरियर्स बोनस पर लगी अंतिम मुहर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending