Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर: नोटिस पर नाराजगी, बंदूक लेकर प्रधानपाठक को धमकाने पहुंचा निलंबित शिक्षक

Published

on

स्कूल में गैरहाजिर रहने वाले प्रधानपाठक सुशील कुमार कौशिक को जब अनुपस्थित किया गया तो वह सीधे बन्दूक लेकर स्कूल पहुंच गया और महिला प्राचार्य को गोली से उड़ाने की धमकी दी।

प्रतापपुर: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में शिक्षकों के आए दिन नए नए कारनामे सामने आ रहे हैं। सूरजपुर जिले में छात्राओं के शोषण की घटना के बाद अब प्रधान पाठक द्वारा बंदूक लेकर आने की घटना सामने आई है।

स्कूल में गैरहाजिर रहने वाले प्रधानपाठक सुशील कुमार कौशिक को जब अनुपस्थित किया गया तो वह सीधे बन्दूक लेकर स्कूल पहुंच गया और महिला प्राचार्य को गोली से उड़ाने की धमकी दी। अब इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके साथ ही घटना के बाद डरी हुई प्राचार्य ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।

शिकायत की जांच के बाद प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अब तक पुलिस ने उससे हथियार जब्त नहीं किया और ना ही गिरफ्तारी हुई। मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत बरबसपुर शासकीय हाई स्कूल का है।

बताया जा रहा है कि प्रतापपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला मुसलमानपारा में पदस्थ प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक अक्सर शराब के नशे में रहता है और बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करता है। 19 नवम्बर को प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक बिना किसी सूचना के शाला में अनुपस्थित था ऐसे में संकुलवार दैनिक उपस्थिति प्रतिवेदन में जन शिक्षक द्वारा उन्हें अनुपस्थित दशति हुए जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी।

यह भी पढ़ें   बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से छत्तीसगढ़ ने कोरोना पर कसी नकेल

अनुपस्थित रहने पर प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक को बीईओ द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने से नाराज प्रधान पाठक शराब के नशे में धुत होकर 21 नवंबर को शासकीय हाई स्कूल पहुंच गया। प्रधान पाठक ने अपने साथ एक बंदूक रखी थी।

प्रधान पाठक ने बंदूक को स्कूल में प्राचार्य कक्ष में टेबल पर रख दिया और कुर्सी पर बैठकर महिला प्राचार्य को धमकी देने लगा। अनुपस्थित किए जाने से नाराज प्रधान पाठक ने प्राचार्य को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पूरे स्कूल में दहशत का माहौल बना रहा। प्राचार्य को धमकाने के दौरान लोगों से फोन पर बात भी करता नजर आ रहा है।

शिकायत के बाद निलंबित

अनुपस्थित किए जाने और नोटिस जारी होने से नाराज प्रधान पाठक द्वारा बन्दूक लेकर स्कूल पहुंचने की घटना से बच्चे व शिक्षक डरे सहमें रहे। इस घटना की शिकायत महिला प्राचार्य ने बीईओ से 22 नवंबर को की। इसके बाद डीईओ के निर्देश पर बीईओ द्वारा मामले की जांच की गई। बताया जा रहा है कि प्रधान पाठक अक्सर स्कूल में अनुपस्थित रहता है और शराब के नशे में आता है।

यह भी पढ़ें   मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अब तक गिरफ्तारी नहीं

हैरानी की बात तो यह है कि स्कूल में शराब के नशे में बंदूक लेकर घुसने वाले प्रधान पाठक पर शिक्षा विभाग ने निलंबन की कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली लेकिन उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। घटना को दस दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी हुई। प्रधान पाठक के पास से हथियार भी जब्त नहीं किया गया। ऐसे में प्रधान पाठक कभी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

की गई है कार्रवाई

बीईओ एमएस ध्रुव ने बताया कि प्रधान पाठक ने बरबसपुर हाई स्कूल के प्राचार्य को धमकी दी है। वह बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा था। प्राचार्य की शिकायत के बाद जांच उपरांत जानकारी डीईओ को दी गई। प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : इन जिलों में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इधर 6 डिग्री तक गिरा पारा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने लगवाया बूस्टर डोज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending