रायपुर
रायपुर: 35 सोशल मीडिया अकाउंट बंद, रील बनाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायपुर: सोशल मीडिया में रील बनाने को लेकर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस ऊल जुलूल पोस्ट करने वाले बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
रायपुर: सोशल मीडिया में जब से रील बनाने का प्रचलन शुरू हुआ है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर वर्ग के लोग रील बनाकर अपने आपको प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें बदमाश भी पीछे नहीं हैं। बदमाश लोगों के बीच अपना दबदबा कायम रखने पिस्टल से लेकर हर तरह के हथियार के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया में रील पोस्ट कर रहे हैं। एसएसपी डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस सोशल मीडिया में ऊल जुलूल पोस्ट करने वाले बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से खौफ पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में अब तक दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी के अनुसार साइबर सेल की विशेष शाखा सोशल मीडिया में खुद को डॉन तथा बादशाह साबित करने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का काम कर रही है। बदमाशों की उनकी आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक सोशल मीडिया में गलत तरीके से रील बनाकर पोस्ट करने वाले बदमाशों के अब तक 35 से ज्यादा अकाउंट को ब्लाक कराया गया है। इनमें कई नाबालिग बदमाश हैं, जिनका पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट ब्लाक किया है।
दो दर्जन बदमाशों ने अकाउंट बंद किया
रील बनाने वाले साथियों के हश्र देख सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले बदमाश सहम गए हैं। कार्रवाई से बचने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा अपने सोशल अकाउंट बंद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। जिन बदमाशों ने सोशल मीडिया में ऊल जुलूल पोस्ट किया है, ऐसे बदमाशों का पुलिस उनके नाई से स्टाइलिस्ट बाल कटवाकर अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाश सहमे हुए हैं।
बदमाशों का पुलिस बना रही रील
उलजुलूल पोस्ट करने वाले अब तक जिन बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की गई है, उन बदमाशों को सबक सिखाने पुलिस उनकी ही रील में मिक्स रील कर उन्हें सबक सिखाने का काम कर रही है। साथ ही बदमाश की सोशल मीडिया में गलत तरह से रील बनाने पर माफी मांगने का वीडियो पुलिस अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर रही है।
लगातार कार्रवाई
एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि, सोशल मीडिया में अपने आपको दादा बताने वाले बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों के अकाउंट भी बंद कराए गए है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
news
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इस वजह से हुई मानसून में देरी
सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
-
सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।
-
न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
-
दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
-
जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।
-
मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।
-
केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।
-
वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized7 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized3 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized22 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized6 hours ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
