Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर: जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम दौरे में विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने आधा दर्जन ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण हो रहे प्रधानमंत्री आवास देखा, योजनाओं का लिया फीडबैक

बिलासपुर: जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने मस्तूरी विकास खण्ड के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा और योजनाओं के संबंध में आम जनता से फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान वे वेद परसदा, भुरकुण्डा, विद्याडीह,टांगर, बोहारडीह इत्यादि ग्राम पचायतो में पहुंचे और कार्यों का निरीक्षण किया।

वेदपरसदा में उन्होंने नवनिर्मित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा और प्लांट के कियान्वयन के संबध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन के संबध में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें   बोर्ड परीक्षा में मेरिट आने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं से चर्चा करके आवश्यक जानकारी भी लिए तथा कचरा संग्रहण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किये। ग्राम पंचायत वेदपरसदा में मनरेगा के तहत नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का भी उन्होने अवलोकन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रगतिरत आवास निर्माण कार्य का भी उन्होने निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जानकारी लेकर संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होने आवास निर्माण के संबध में संबधित अधिकारियों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कार्य करने का निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा निर्माणाधीन स्कूल भवन, सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किये तथा संबधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान जनपद सीईओ जेआर भगत, कार्यपालन अभियंता बांधे, एडिशनल सीईओ मिथिलेश देवांगन, एसडीओ आरईएस अमित बंजारे, कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा तथा स्वर्णलता लकड़ा बीपीएम ज.पं. मस्तूरी सहित अन्य उपअभियंता, तकनीकी सहायक सरपंच सचिव रोजगार सहायक उपस्थित थे।

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: महिला संबंधी अपराध के फरार आरोपी पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर थाना- मस्तूरी निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस पहुँची ज़िले के ग्राम लावर लगाया जन चौपाल

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: बिलासपुर जिले के 8 पुलिस अधिकारी बने 'कॉप ऑफ द मंथ'

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   नाबालिक लड़की के साथ मारपीट कर जबर्दस्ती बाइक में बैठाकर अन्यत्र ले गया जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending