Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर: श्री राम लला दर्शन योजना से अयोध्या धाम यात्रा का सपना हो रहा साकार

Published

on

बिलासपुर: यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात, मुख्यमंत्री ने निभाया अपना वादा

जिले से 1200 से अधिक लोगों ने किए श्री राम लला और काशी विश्वनाथ के दर्शन

विष्णु देव साय की श्री राम लला दर्शन योजना से संभाग से 6 आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई जिसमें जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम की यात्रा की है और श्री राम लला के दर्शन किए। यात्रा से लौटे शहर के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

श्री राम लला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार अयोध्या धाम की यात्रा करवा रही है,जिसके तहत विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया जा रहा है और श्री राम लला का दर्शन कराया जा रहा है, संभाग से अब तक 6 ट्रेनें भक्तों को लेकर रवाना हुई हैं, जिसमें जिले के 1200 से अधिक लोगों को श्री राम लला दर्शन का सौभाग्य मिला।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : कोटा पुलिस की तत्परता से 02 नाबालिक लडकीयों को रायगढ़ से किया गया बरामद

योजना के तहत यात्रा कर लौटे कुड़ूडन निवासी अभिमन्यु पांडेय और उनकी पत्नी अनुराधा पांडेय ने बताया कि यात्रा में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई, सारी व्यवस्था बहुत अच्छी रही, खान,पान से लेकर, स्वास्थ्य सुविधा और यात्रा के दौरान भक्तों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया था। अनुराधा पांडेय ने बताया कि ऐसा अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय है, और उनकी इच्छा है कि उन्हें दोबारा ये अवसर मिले।

कोनी के संतोष कोरी ने कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों को ये अवसर मिल रहा है जो बड़े सौभाग्य कि बात है, यात्रा में सभी की सुविधा का ख्याल रखा गया और किसी भी तरह की समस्या उन्हें नहीं हुई, सभी की सुविधाओं के लिए सरकार ने बेहतर इंतजाम किए थे। उनकी पत्नी गायत्री कोरी ने बताया कि यात्रा के दौरान उनकी तबियत खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में ले लिया और विशेष देखभाल की जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ,उन्होंने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं के खाने पीने की समुचित व्यवस्था की गई थी। सरकंडा की उर्मिला अग्रवाल ने भी सुखद यात्रा और श्री राम लला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा, संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत

उल्लेखनीय है कि श्री राम लला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार भक्तों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की यात्रा करवा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण आखिर कब तक हो जाएगा पूरा? राम मंदिर के निर्माण में कितनी चुनौतियां आईं?

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दूसरी बार कोरोना को दी मात

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के पूर्व निःशुल्क माॅक टेस्ट

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की आदिवासी बेटी रिया एक्का ने जीता Miss India का खिताब
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending