Connect with us

छत्तीसगढ़

मिशन कर्मयोगी अभियान के तहत 50 हजार से कम कर्मचारियो वाले रेलवे जोन की श्रेणी में दक्षिण पूर्व मध्य मध्य रेलवे अव्वल रहा

Published

on

दक्षिण पूर्व मध्य मध्य रेलवे में राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह में बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह के दौरान कर्मयोगी सप्ताह समापन किया गया । प्रथम केटेगीरी में (1) अक्षय कर्मकार स्टेशन मास्टर 9 परिचालन ) नागपुर को प्रथम, (II) मो . फाइजन, टेक्निशन -3, मोती बाग, नागपुर (III) अजय कुमार साहू, मुख्य कर्मचारी और कल्याण निरीक्षक/ बिलासपुर ।

दूसरी केटेगीरी में (1) वाई. वी. शंकर, मुख्य कर्मचारी और कल्याण निरीक्षक/ रायपुर (II) महेंद्र राम, वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक/ बिलासपुर । तीसरी केटेगीरी में (1) नरेश कुमार पटेल, कल्याण निरीक्षक/ रायपुर, (11) बी. पी. शुक्ल, वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक/ बिलासपुर को पुरस्कार के लिए चुना गया । आज दिनांक 18 दिसम्बर, 2024 को दक्षिण पूर्व मध्य मध्य रेलवे मुख्यालय में अपर महाप्रबन्धक, विजय कुमार साहू के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

यह भी पढ़ें   क्रीड़ा अधिकारी संघ: डॉ. संतोष बाजपेयी बने अध्यक्ष एवं सचिव पद हेतु डॉ. सुनील गौरहा का हुआ चयन

इस कार्यक्रम में अपर महाप्रबन्धक, विजय कुमार साहू द्वारा मिशन कर्मयोगी तथा कर्मयोगी सप्ताह के बारे में विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । इस व्याख्यान के माध्यम से उन्होने रेल कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की उपयोगिता एवं दूरगामी सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया I

कर्मयोगी सप्ताह शिक्षण में बिलासपुर,रायपुर, नागपुर मंडलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थिती दर्ज की । उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्मयोगी प्रशिक्षक के रूप मेँ चिन्हित करते हुए प्रधान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ दर्शनीता बी अहलुवालिया द्वारा सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि, वह अपने कार्य स्थल पर लौट कर अगले सप्ताह में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करें ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सड़क पर हाथ-पैर बंधी मिली लाश, नक्सली वारदात की आशंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रति बोरी 50 रुपए तक बढ़े सीमेंट के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कंपनियों ने लिया ये फैसला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending