Connect with us

छत्तीसगढ़

ईडी का एक्शन: शराब और डीएमएफ मामले में रायपुर, गरियाबंद, मैनपुर में छापेमारी

Published

on

CG News: शराब और डीएमएफ घोटाले को लेकर ईडी की टीमों ने बुधवार को रायपुर, गरियाबंद तथा मैनपुर में तीन चावल कारोबारियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है।

शराब तथा डीएमएफ घोटाले को लेकर ईडी की टीमों ने बुधवार को रायपुर, गरियाबंद तथा मैनपुर में तीन चावल कारोबारियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है। ईडी की टीम तड़के करीब साढ़े छह से सात बजे के करीब छापे की कार्रवाई करने पहुंची। रायपुर में चावल कारोबारी के यहां ईडी की टीम के अधिकारी तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर पहुंचे। बताया जा रहा वे शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद अनवर ढेबर के रिश्तेदार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने रायपुर, मौदहापारा में रफीक मेमन, मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन तथा गरियाबंद में गुलाम मेमन के यहां दबिश दी। गरियाबंद तथा रायपुर की टीम शाम पांच बजे तक लौट आई थी। मैनपुर में छापे की कार्रवाई करने पहुंची टीम देर शाम लौटी है। सूत्रों के मुताबिक चावल कारोबारी रफीक तथा इकबाल पर कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें   वनकर्मीयों के हड़ताल का साइड इफेक्ट, हाथियों से खुद को बचाने रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

भनक न लगे इसलिए बाइक से पहुंचे

मौदहापारा में छापे की कार्रवाई की जानकारी किसी को न मिले, इस बात को ध्यान में रखते हुए ईडी की टीम सामान्य वेश-भूषा में रफीक मेमन के घर छापे की कार्रवाई करने पहुंची। सूत्रों के मुताबिक जब टीम रफीक के घर छापे की कार्रवाई करने पहुंची, उस समय उनका पूरा परिवार सो रहा था। ईडी की टीम ने परिवार को सोते से जगाया और अपना परिचय देते हुए पूछताछ करने के साथ सर्च की कार्रवाई की।

शराब के पैसों को अलग-अलग जगह किया निवेश

ग्रामीणों की शिकायत के मुताबिक गुलाम ने शराब से प्राप्त काली कमाई से जमीन खरीदने के साथ और अन्य कई संपत्तियां अर्जित की हैं। आरोप है कि गुलाम ने वर्ष 2023 तथा 2024 जनवरी के बीच राइस मिल खोलने जमीन खरीदी की है। छापे की कार्रवाई के बाद ईडी की टीम ने चावल कारोबारियों को पूछताछ करने कार्यालय आने नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें   नगरीय निकाय और पंचायतों के निर्वाचन संबंधी बैठक संपन्न

ग्रामीणों ने की थी लिखित शिकायत

गुलाम मेमन के खिलाफ ग्रामीणों का एक शिकायती पत्र वायरल हुआ है। वायरल पत्र के अनुसार मैनपुर के ग्रामीणों ने ईडी के पास लिखित में शिकायत की है। शिकायत में ग्रामीणों ने गुलाम को बेरोजगार बताते हुए उसके पास किसी तरह से आय के साधन नहीं होने का आरोप लगाते हुए भारी मात्रा में पैसा होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार गुलाम ने अपने चचेरे भाई सरफराज के नाम से मैनपुर से तीन किलोमीटर दूर करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है। अवैध कमाई से ग्रामीणों ने गुलाम द्वारा मैनपुर में राइस मिल खोलने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   घर में घुसकर चोरी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बीजेपी की महिला नेता लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यूट्यूब पर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी के नाम पर लाखों की ठगी: अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending