छत्तीसगढ़
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आरोपियों पर कड़ा प्रहार
अलग-अलग मामलों में कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से तलवार,चाकू,राड सहित घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री किया गया जप्त
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी
नाम आरोपी
1- गुलशन हाडलेशकर पिता राजेंद्र हाडलेशकर उम्र 20 वर्ष निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
2- अभय चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
3- मोहम्मद इमरान पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 23 वर्ष निवासी गोविंद नगर
4- अमरजीत यादव पिता अक्षय यादव निवासी सिरगिट्टी
5- अंकुश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी टिकरापारा यादव मोहल्ला सिटी कोतवाली बिलासपुर
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापूसे) के द्वारा थाना प्रभारी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है इसी तारतम्य में थाना तारबाहर में विगत कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों में मारपीट के साथ-साथ आरोपियों के द्वारा डिपोपारा में रात्रि मे खड़े ऑटो पर तोड़फोड़ किया गया था|
जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया गया था उक्त मामलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से 02 नग चाकू, 01 नग तलवार,02 नग लोहे का राड सहित अन्य सामग्री जप्त किया गया है सभी आरोपियों को पृथक पृथक मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
