Connect with us

छत्तीसगढ़

तोरवा पुलिस क़ी असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार जारी

Published

on

बिलासपूर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देश पर अवैध कृत्य करने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी

*आरोपी :-
अश्वनी कुमार पांडे उर्फ़ सोनू पांडे पिता शिवशंकर पांडे उम्र 21 साल निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी

*जप्ती :-
1 kg गांजा के साथ 750 बिक्री रकम जुमला कीमती 5450 /-

*घटनास्थल
बुधवारी महेश स्वीट्स के पास, सोनू चाय नास्ता ठेला, तोरवा

मुखबिर क़ी सूचना पर देर रात तक बार बार पुलिस क़ी समझाइस के बाद भी अपना ठेला दुकान अनाधिकृत खोलकर रखने व नशीली दवा,मादक पदार्थ गांजा पुड़िओ मे बेचने वाले क़ी जानकारी तोरवा पुलिस को मिली थी. जिस पर कार्यवाही करते हुए तोरवा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर ndps act के तहत कार्यवाही करके विधिवत जेल भेज दिया. उक्त कार्यवाही अति पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के हमराह क़ी गई,जिसमे थाना प्रभारी तोरवा परिवेश तिवारी निरीक्षक के अलावा ,प्र आर सोभित कैवर्त्य,आर अश्वनी पटेल,नरेंद्र ध्रुव,अनिल किंदो, साहेब अली शामिल थे.

यह भी पढ़ें   अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, कोचिंग टीचर की मौके पर ही मौत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   India Immigration: खत्म होगी इमिग्रेशन की सिरदर्दी, नियमों को आसान बनाने का प्लान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज बालोद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending