छत्तीसगढ़
माँ भारती की सेवा में तत्पर ABVP कोरबा के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व
कोरबा| गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर माँ भारती की सेवा में तत्पर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया इस तारतम्य में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा में गुरुजनों को श्रीफल एवं सॉल भेंट कर आशीष प्राप्त किया।
शा.ई.वि.पी.जी. महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. सक्सेना जी ने गुरु एवं शिष्य के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि गुरु एक शिक्षक से लेकर के सर्व साधारण व्यक्ति तक हो सकता है गुरु का शिष्य के जीवन में एक अहम भूमिका होती है ।गुरु एक दीपक की भांति प्रकाशवान होता है जो अशिक्षा रूपी अंधकार को दूर करके ज्ञान की ज्योति प्रकाशित करके विद्यार्थी जीवन को सर्वोत्तम बनाकर इस भीड़ रुपी संसार में पृथक पहचान लेकर के पथ प्रदर्शक अर्थात मार्गदर्शक का कार्य करते हैं उन्होंने कहा की भले ही आज का युग एक तकनीकी युग है परंतु यथार्थ एक गुरु और एक शिष्य के बीच में संवाद होता है उससे असीमित ज्ञान का प्रकटीकरण होता है जिससे अपनी संस्कार और सभ्यता को समझने परखने का ज्ञान प्राप्त होता है|
साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की इस गुरु शिष्य की परंपरा एक प्रशंसनीय अनुकरणीय संस्कार है जिससे एक आत्मीय प्रेम गुरु और शिष्य के बीच में बनता है जो एक अटूट, सदैव जीवंत रहता है । इसी तारतम्य में विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने एवं सुव्यवस्थित संस्कारित शिक्षा प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों का गुरुजनों ने आशीष प्रदान कर स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुक रूप से नगर मंत्री अभिषेक तिवारी, महाविद्यालय प्रमुख सन्नी यादव, कार्यालय मंत्री पंकज पटेल, अभिषेक साहू, अमित पटेल, राहुल निर्मलकर, एवं मोंटी पटेल उपस्थित रहें ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized2 hours ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
