Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, गिरदावरी का कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

Published

on

बिलासपुर। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् धान के बदले अन्य फसल एवं वृक्षारोपण करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रुटि रहित गिरदावरी का कार्य प्राथमिकता से करने कहा। बाढ़ जैसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की।


मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है। यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हंै तो उन्हें आगामी तीन वर्षाें तक प्रति वर्ष 10,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस संबंध में उन्होंने चिन्हांकित किसानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मानसून के दौरान बाढ़ जैसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी विकासखण्ड एवं नगर पंचायतों में भवन का चयन कर अन्य आवश्यक इंतजाम करने कहा। कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्य को प्राथमिकता के साथ त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सतत रूप से पटवारियों की निगरानी करने कहा। गोधन न्याय योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जरूरी चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। हमर लैब योजना के तहत् लैबों को सुव्यवस्थित एवं अपग्रेड करने कहा। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की भी समीक्षा की। खाद एवं बीज उपलब्धता की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विशेष शिविर आयोजित कर प्रकरणों को निपटाने कहा। जाति प्रमाण पत्र के लिए भी शिविर आयोजित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को सकरी, बेलगहना, रतनपुर तहसील कार्यालय का कार्य शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक सेवा गांरटी एवं टीएल के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस, वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   राकेश तिवारी और डॉक्टर धर्मेंद्र दास ने किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारकेश पांडेय को दी जन्मदिन की बधाई
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का था अभाव, आज स्पेशलिस्ट कर रहे हैं इलाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: मदरसा में नाबालिग छात्रा की मौत का मामला, बिना अनुमति के बच्चों को दिया जा रहा था मजहबी शिक्षा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राकेश तिवारी और डॉक्टर धर्मेंद्र दास ने किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारकेश पांडेय को दी जन्मदिन की बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending