Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: मदरसा में नाबालिग छात्रा की मौत का मामला, बिना अनुमति के बच्चों को दिया जा रहा था मजहबी शिक्षा…

Published

on

Surajpur: The case of the death of a minor girl in a madrasa

सूरजपुर। जिले के भवराही गांव के मदरसा में नाबालिग छात्रा के मौत के मामले में जहां एक ओर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मदरसे में ही पढ़ाने वाले दो मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, तो वहीं अब जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मदरसा पहुंची, और मदरसा के सभी दस्तावेज की जांच की।

जांच में टीम को मिली कई गड़बड़ियां

बता दे कि जांच में टीम को कई गड़बड़ियां मिली है, इस मदरसे को प्रदेश सरकार के द्वारा आठवीं तक के पढ़ाई कराने की ही परमिशन है। जबकि यहां उच्च कक्षाओं की भी तालीम देना पाया गया, साथ ही इस मदरसे में किसी भी बच्चे के रहने के लिए हॉस्टल की परमिशन नहीं है, बावजूद इसके इस मदरसे में 160 लड़कियां कथित हॉस्टल में रहती पाई गई। जांच पर गई टीम को और कई चौंकाने वाले तथ्य मिले।

यह भी पढ़ें   आपरेशन प्रहार के तहत् थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली बडी सफलता

बिना अनुमति के बच्चों को दिया जा रहा था मजहबी शिक्षा

जांच टीम के अनुसार, मदरसे से मृतक नाबालिग छात्रा की पढ़ाई पिछले साल ही समाप्त हो गई थी लिहाजा उसके आगे की तालीम हासिल करने के कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की वहां बिना अनुमति के बच्चों को मजहबी शिक्षा देना पाया गया, जिसकी अनुमति भी मदरसा समिति ने नही ली है। इसके अलावा मदरसे के दस्तावेजों के अनुसार वहां कुल 120 लड़कियां अध्ययनरत हैं, जबकि हॉस्टल में 160 लड़कियों के रहने के दस्तावेज मिले हैं जो की गलत है। फिलहाल मदरसे में जांच के लिए गई टीम अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को देने के साथ साथ मदरसा बोर्ड को भेजने की बात कह रहे हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   13 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले, गंधर्व महोत्सव का दिया आमंत्रण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अब खाएंगे जेल की हवा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending